- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
- महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
- रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
- ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
- हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
- कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
- बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Author: Haridwar Times
रुड़की : (फरमान मलिक) करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बड़े बैंक घोटाले में फरार चल रहे दो प्राइवेट कर्मचारी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए। मामला 3 मई 2023 का है, जब एसबीआई मुख्य शाखा, जादूगर रोड, रुड़की के तत्कालीन शाखा प्रबंधक नवलेन्द्र झा ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि बैंक से 1.60 करोड़ रुपये का गबन किया गया है। जांच उपनिरीक्षक आनंद मेहरा को सौंपी गई, जिसमें सामने आया कि अशोक कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी आदर्श नगर, रुड़की और टीपू कुमार पुत्र बलधार सिंह निवासी सालियर, रुड़की—दोनों…
देहरादून : (फरमान मलिक) भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) को डीलिस्ट कर दिया है। 9 अगस्त 2025 को भारत निर्वाचन आयोग ने यह आदेश जारी किया है। डीलिस्ट किए गए 6 दलों में वो दल शामिल हैं जिन्होंने बीते 6 वर्षों से ना तो चुनाव लड़ा है और ना ही भौतिक सत्यापन में उनके कार्यालयों का कोई पता मिला है। आयोग ने डीलिस्टेड किए 6 आर.यू.पी.पी. को आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिन के भीतर अन्तिम अपील का अतिरिक्त अवसर दिया है। डीलिस्ट दलों में भारतीय जनक्रान्ति पार्टी, जनपद-देहरादून, हमारी…
देहरादून : (फरमान मलिक) हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने छठे और सातवें वेतनमान में दी गई अतिरिक्त वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) की वसूली पूरी तरह रोक दी है। विभाग ने न केवल आगे की वसूली निरस्त कर दी है, बल्कि जिन शिक्षकों से यह रकम पहले ही वसूल ली गई थी, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से लौटाने के निर्देश जारी किए हैं। यह मामला लगभग दो हजार शिक्षकों से जुड़ा है, जिन्हें सितंबर 2019 में चयन और प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृति के साथ अतिरिक्त वेतनवृद्धि दी गई थी। बाद में विभाग ने इसे त्रुटिपूर्ण मानते हुए प्रति शिक्षक 5 से…
देहरादून : (फरमान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ यह अभियान तीन वर्षों में राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। तिरंगा देश की स्वतंत्रता, एकता, और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। धामी ने स्वयं इस अभियान में हिस्सा लिया और सभी से आग्रह किया कि वे अपने घरों, कार्यालयों, और दुकानों पर तिरंगा फहराकर स्वाधीनता सेनानियों को…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर थाना पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए घर से नाराज़ होकर निकले एक नाबालिग को सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया। जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2025 को पुलिस को दरगाह क्षेत्र में एक नाबालिग लावारिस हालत में घूमता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद पुत्र लुकमान, निवासी ग्राम दौलतखेड़ी, थाना नकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) बताया। बालक ने बताया कि वह सुबह घर से नाराज़ होकर बिना बताए कलियर आ गया था। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस उसे थाने लाई और उसके परिवार की तलाश शुरू की।…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) ज्वालापुर क्षेत्र में सर्राफ परिवार को खाने में जहर देकर बेहोश करने की साजिश रचने वाले प्लेसमेंट एजेंसी संचालक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। मामला हरिलोक कॉलोनी निवासी गौरव कुमार की शिकायत पर सामने आया था। शिकायत के मुताबिक, घरेलू काम के लिए रखी गईं नेपाली मूल की दो नौकरानियां — अनिशा राय और पुष्पा — ने परिवार के चार सदस्यों को चोरी के इरादे से जहरीला पदार्थ मिला खाना खिलाया, जिससे सभी बेहोश हो गए। जांच में खुलासा हुआ कि इन नौकरानियों को दिल्ली स्थित “सूरज प्लेसमेंट” एजेंसी चलाने वाले हीरा लामा…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर NCEB कंप्यूटर एजुकेशन इंस्टिट्यूट छात्रों के लिए लेकर आया है जबरदस्त ऑफर। अब कंप्यूटर एजुकेशन हासिल करना होगा और भी आसान, क्योंकि 15 अगस्त तक एडमिशन लेने वाले छात्रों को एडमिशन फीस पर 70% और कोर्स फीस पर सीधा 40% की छूट दी जाएगी। संस्थान में बेसिक कंप्यूटर कोर्स, एडवांस डिप्लोमा, ग्राफिक डिजाइन और कई अन्य प्रोफेशनल कोर्स की बेहतरीन ट्रेनिंग उपलब्ध है। यहां छात्रों को आधुनिक कंप्यूटर लैब, अप-टू-डेट सॉफ्टवेयर और अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन मिलता है, जिससे वे डिजिटल दुनिया में अपना करियर बना सकें। संस्थान का कहना…
रुड़की : (फरमान मलिक) आईआईटी रुड़की में डेटा प्राइवेसी की एक गंभीर चूक सामने आई है। संस्थान के 30,000 से अधिक छात्रों और पूर्व छात्रों की निजी जानकारी वर्षों से एक सार्वजनिक वेबसाइट पर उपलब्ध रही। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह डेटा संभवतः आईआईटी के एकेडमिक अफेयर्स डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड से इलेक्ट्रॉनिक रूप से चुराया गया। लीक हुए डेटाबेस में छात्रों और उनके अभिभावकों के मोबाइल नंबर, जाति, आर्थिक स्थिति, ईमेल पते, प्रवेश व स्नातक वर्ष और फोटो जैसी संवेदनशील जानकारी शामिल है। वेबसाइट पर केवल एनरोलमेंट नंबर डालकर किसी भी छात्र की पूरी व्यक्तिगत जानकारी…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) जिले के पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप और छत से फेंकने के जघन्य मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी 19 वर्षीय अरविंद को पुलिस ने 15 घंटे के भीतर पथरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। अब दो नाबालिग आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद उन्हें मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइंस के तहत संरक्षण में लिया गया है और…
देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में अब फार्मासिस्टों के पंजीकरण ऑनलाइन होंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण सुविधा का शुभारंभ किया। अब प्रदेश के सभी फार्मासिस्ट पंजीकरण, नवीनीकरण, पंजीकरण स्थानांतरण और अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। काउंसिल के रजिस्ट्रार के.एस. फर्स्वाण ने बताया कि अब तक सभी कार्य ऑफलाइन होते थे, जिससे दूर-दराज से आने वाले फार्मासिस्टों को समय और धन की हानि होती थी। ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से यह परेशानी खत्म होगी और प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और तेज होंगी। फार्मासिस्ट काउंसिल…
