Author: Haridwar Times

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) कांवड़ मेला 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य और सेवाभाव का परिचय देने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों (SPOs) को थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने सभी SPOs के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता, अनुशासन और मेहनत ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। सम्मान समारोह में पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और SPOs को आगे भी इसी उत्साह और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज देशभर में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबे जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी उपहार और वचन देकर बहन की रक्षा का संकल्प लिया। घर-घर में प्रेम, अपनापन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी हुई और परिवारों ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

Read More

उत्तरकाशी : (फरमान मलिक) उत्तरकाशी में हर्षिल और धराली आपदा से जुड़ी झूठी व भ्रामक जानकारी फैलाने पर एक फेसबुक यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने फेसबुक पेज ‘Pahadi UK 10 uki’ पर “उत्तरकाशी आपदा में 700 लोगों की भावपूर्ण श्रद्धांजलि” शीर्षक से असत्य और निराधार पोस्ट साझा की, जिससे आमजन में भय, भ्रम और अफवाह फैलने लगी। इस मामले में कोतवाली उत्तरकाशी पर अज्ञात यूजर के विरुद्ध धारा 353(1) BNS और 54 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल ने जनता से अपील…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वर्धमान एजुकेशनल सोसाइटी, उसके अध्यक्ष शरद गुप्ता और हरिद्वार समाज कल्याण विभाग के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ स्पेशल ईडी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि 2011-12 से 2016-17 के बीच एससी-एसटी छात्रों के नाम पर फर्जी दाखिले कर लगभग एक करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि हड़पी गई। जांच में पता चला कि वर्धमान एजुकेशनल सोसाइटी के अधीन संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज रुड़की और आईएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की में इस घोटाले को अंजाम दिया गया। इस दौरान सोसाइटी ने सामाजिक कल्याण विभाग के अधिकारियों की…

Read More

लक्सर : (फरमान मलिक) बस अड्डे के पीछे बसेड़ी बाईपास रोड पर शनिवार सुबह गन्ने के खेत में पानी में तैरता हुआ एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिलशाद पुत्र दिला, निवासी बसेड़ी गांव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, दिलशाद शुक्रवार रात किसी काम से घर से निकला था और सुबह तक वापस नहीं…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में आयोजित होने वाले सालाना उर्स/मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार पीआर चौहान और एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उर्स क्षेत्र का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दरगाह परिसर, आसपास के रास्तों, नालों और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उर्स शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त हो जानी चाहिए। दरगाह…

Read More

उत्तरकाशी : (फरमान मलिक) डीजीपी उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ ने 8 अगस्त 2025 को हर्षिल एवं धराली आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस, एसडीआरएफ, फायर व अन्य आपदा एजेंसियों को बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। डीजीपी ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और संबंधित पहलुओं पर चर्चा की। इसके बाद उत्तरकाशी पुलिस लाइन सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित कर रेस्क्यू में लगे अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “लापता लोगों…

Read More

लक्सर : (फरमान मलिक) कोतवाली लक्सर पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से एक आरोपी प्रणव ₹5000 का इनामी भी है और पूर्व में डकैती के मामले में वांछित चल रहा था। 7 अगस्त को सौरभ निवासी सादौल माजरा ने अपनी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद वाहन चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने छानबीन करते हुए ग्राम…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने शुक्रवार को रुड़की विकासखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हिलान्स बेकरी यूनिट का जायज़ा लिया और उत्पादन व विपणन की प्रक्रिया की समीक्षा की। सीडीओ ने जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना को निर्देश दिए कि बेकरी में तैयार हो रही कुकीज़ का शेल्फ-लाइफ सर्टिफिकेट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत किया जाए और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की उपस्थिति व्यवस्था की भी जांच हुई, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश को बायोमेट्रिक उपस्थिति की जांच करने के निर्देश…

Read More

उत्तरकाशी : (फरमान मलिक) धराली और हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। दो वायरल हो रही तस्वीरें — जिनमें से एक में चिनूक हेलीकॉप्टर JCB को उठाते हुए दिख रहा है और दूसरी में स्कूल के बच्चों की एआई जनरेटेड तस्वीर — “पूरी तरह से फर्जी” पाई गई हैं। उत्तराखंड पुलिस और उत्तरकाशी प्रशासन ने इन तस्वीरों को फैक्ट चेक कर सिरे से खारिज किया है। JCB वाली तस्वीर का सच: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है…

Read More