Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जनता के बीच पहुंचा सुराज सेवा दल, संवाद और समाधान के साथ बढ़ाया विश्वास

January 17, 2026

सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ निःस्वार्थ सेवा में जुटा भारतीय सर्वधर्म सेवा ट्रस्ट, जरूरतमंदों के लिए बना सहारा

January 11, 2026

बॉलीवुड अभिनेता ब्रिजेन्द्र काला ने साबिर पाक दरगाह में लगाई हाजिरी, मांगी अमन-चैन की दुआ

January 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जनता के बीच पहुंचा सुराज सेवा दल, संवाद और समाधान के साथ बढ़ाया विश्वास
  • सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ निःस्वार्थ सेवा में जुटा भारतीय सर्वधर्म सेवा ट्रस्ट, जरूरतमंदों के लिए बना सहारा
  • बॉलीवुड अभिनेता ब्रिजेन्द्र काला ने साबिर पाक दरगाह में लगाई हाजिरी, मांगी अमन-चैन की दुआ
  • पिरान कलियर : पुरानी गंगनहर किनारे अवैध मजार पर प्रशासन की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात
  • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में सुराज सेवादल का अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन भी जारी
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और सीबीआई जांच की मांग को लेकर देहरादून की सड़कों पर उतरा सुराज सेवा दल
  • नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चौरास पुल के पास एक तस्कर गिरफ्तार
  • सच की आवाज़ के साथ पत्रकारिता की नई शुरुआत — “मुख़्तलिफ़ खबर” न्यूज़ पोर्टल का भव्य शुभारंभ।
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

जासूसी के आरोप में DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर गिरफ्तार, पाकिस्तान की ISI को भेजता था संवेदनशील जानकारी

महेंद्र प्रसाद, मूल रूप से अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के निवासी, जो 2018 से जैसलमेर स्थित DRDO गेस्ट हाउस में था कार्यरत..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesAugust 14, 2025

राजस्थान : (फरमान मलिक) DRDO गेस्ट हाउस के मैनेजर महेंद्र प्रसाद को राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लंबे समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सेना और रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भेज रहा था।

महेंद्र प्रसाद मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और 2018 से जैसलमेर स्थित DRDO गेस्ट हाउस में कार्यरत थे। जांच में सामने आया कि वह पिछले पांच साल से आईएसआई एजेंट के संपर्क में था और सोशल मीडिया व मोबाइल फोन के जरिए मिसाइल परीक्षण, वैज्ञानिकों और सेना अधिकारियों की आवाजाही जैसी गोपनीय जानकारियां साझा करता था।

स्पेशल सीपी सुदेश सातवन ने बताया कि आरोपी मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर अधिकारियों के केबिन के दरवाजे खोलता था और वहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारी जुटाकर पाकिस्तान हैंडलर को भेजता था। पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया है और उसकी निशानदेही पर मास्टर चाबी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने बताया कि उसने डीआरडीओ के हर मूवमेंट की जानकारी पाकिस्तान को दी है।

महेंद्र ने पाकिस्तानी हैंडलर का नंबर अपने मोबाइल में ‘चांधन’ नाम से सेव किया था और व्हाट्सएप कॉल के जरिए अधिकारियों व वैज्ञानिकों से जुड़े हर मूवमेंट की सूचना देता था। वह आईएसआई के अन्य लोगों के भी संपर्क में था। पुलिस ने उसका मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है कि इस गैंग में और कौन लोग शामिल हैं।

सीआईडी इंटेलिजेंस, राजस्थान ने महेंद्र प्रसाद को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया। जयपुर में विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने उससे संयुक्त रूप से पूछताछ की और उसके मोबाइल की तकनीकी जांच की। जांच में पता चला कि वह DRDO और भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेज रहा था। इस आधार पर 12 अगस्त को महेंद्र प्रसाद (पुत्र चनीराम, उम्र 32 वर्ष) के खिलाफ शासकीय गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Article“भारी बारिश का अलर्ट : हरिद्वार में 14 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
Next Article रुड़की : बच्चों के हित में बड़ा कदम – आंगनबाड़ी केंद्रों, भोजन माता कक्षों और विद्यालय भवनों की मरम्मत को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय

संबधित खबरें

जनता के बीच पहुंचा सुराज सेवा दल, संवाद और समाधान के साथ बढ़ाया विश्वास

January 17, 2026

बॉलीवुड अभिनेता ब्रिजेन्द्र काला ने साबिर पाक दरगाह में लगाई हाजिरी, मांगी अमन-चैन की दुआ

January 8, 2026

पिरान कलियर : पुरानी गंगनहर किनारे अवैध मजार पर प्रशासन की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

January 7, 2026

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में सुराज सेवादल का अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन भी जारी

January 6, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.