Author: Haridwar Times

देहरादून : (फरमान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को आपदा में मृतकों के आश्रितों को 72 घंटे के भीतर अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि मृतक की शिनाख्त में समय लगता है तो भी अधिकतम एक सप्ताह के भीतर मुआवजा अवश्य दिया जाए। गुरुवार को सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मुख्यमंत्री के निर्देश साझा किए। उन्होंने जिलाधिकारियों से मानसून से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा, ताकि…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने जेएस एक्वेरिटिन ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड को एक नवीन जल शोधन तकनीक का सफलतापूर्वक लाइसेंस प्रदान किया है। इस तकनीक के हस्तांतरण से न केवल पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि समाज पर तकनीक-संचालित सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। आईआईटी रुड़की के प्रो. हिमांशु जोशी और डॉ. मोनिका साइमन द्वारा विकसित इस तकनीक का शीर्षक है – “प्रदूषित जल से प्रमुख कार्बनिक प्रदूषकों एवं पोषक तत्वों को एक साथ हटाने के लिए एक सूक्ष्मजीव संघ”। यह नवाचार सतही जल जैसे नालों, छोटी नदियों, तालाबों और झीलों के त्वरित उपचार के लिए टिकाऊ,…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) देहरादून में एक विधवा महिला माला देवी ने जिलाधिकारी सविन बंसल से शिकायत की कि उनके पति की मृत्यु के बाद बैंक और इंश्योरेंस कंपनी उन्हें परेशान कर रही हैं। माला देवी के पति उदय शंकर ने केनफिन होम लिमिटेड से 20 लाख रुपये का ऋण लिया था, जिसका बीमा भी कराया गया था। पति की मृत्यु के बाद माला देवी ने 12.22 लाख रुपये की किस्त जमा कराई थी, लेकिन बैंक और इंश्योरेंस कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिलाधिकारी का एक्शन:जिलाधिकारी सविन बंसल ने विधवा महिला की…

Read More

लक्सर : (फरमान मलिक) टांडा भगमल गुरुद्वारे में सेवा का कार्य कर रहे धर्मेंद्र नामक युवक ने चौकी रायसी पहुंचकर पुलिस को बताया कि दरगाहपुर के पास अज्ञात शख्स उससे एक लाख रुपये नगद, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों और राहगीरों से पूछताछ में किसी भी तरह की लूट की पुष्टि नहीं हुई। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस का शक खुद को पीड़ित बता रहे युवक पर गहराया। पड़ताल में खुलासा हुआ कि धर्मेंद्र ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है। उसने…

Read More

देहरादून/पिरान कलियर : (फरमान मलिक) हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने वर्ष 2026 की हज यात्रा के लिए चयनित हज यात्रियों से प्रथम किस्त के रूप में 1,52,300 रुपये जमा कराने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 निर्धारित की थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 अगस्त 2025 कर दिया गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के अनुसार चयनित यात्री भारतीय स्टेट बैंक/यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट या ई-इंडिप्ट सुविधा का उपयोग कर ऑनलाइन राशि जमा कर सकते हैं। भुगतान के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग का भी प्रयोग किया जा सकता है। यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग…

Read More

लक्सर : (फरमान मलिक) युवाओं की नसों में जहर घोलने वाले नशा तस्करों के खिलाफ लक्सर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर को दबोचने के बाद उसकी निशानदेही पर मेडिकल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत चलाए जा रहे अभियान में यह बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 19 अगस्त को पुलिस ने चेकिंग के दौरान नईम पुत्र सलीम निवासी सालियर, थाना गंगनहर को 480 नशीले कैप्सूल (Diclomine Hydrochloride Tramadol – कुल मात्रा 316.8 ग्राम), एक मोटरसाइकिल (UA 08K-1090) और…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैह में 24 अगस्त से शुरू हो रहे सालाना उर्स मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी हरिद्वार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पिरान कलियर क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कलियर थाने की प्रस्तावित भूमि का भौतिक निरीक्षण भी किया। इस मौके पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, साफ–सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उर्स मेले में आने वाले…

Read More

लक्सर : (फरमान मलिक) थाना लक्सर क्षेत्र के रायसी रोड खण्डजा पुलिया पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर में यूके 06 बीए 6600 कार चालक राजीव कुमार और आरजे 60 सीई 4576 कार चालक कपिल देव मीणा की गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। भिड़ंत के दौरान कार संख्या आरजे 60 सीई 4576 पुल से नीचे नाले में भरे पानी में गिर गई। मौके पर तुरंत पहुँची लक्सर पुलिस ने कार में फंसे यात्री को सकुशल बाहर निकाल लिया। दोनों कारों में कुल 3 लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आईं और प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) सिविल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल इन दिनों मरीजों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अस्पताल में हर रोज़ नए पर्चे और टोकन व्यवस्था के चलते सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को लाइन में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि रोज़ाना नया पर्चा बनवाने की बाध्यता से समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। टोकन की व्यवस्था भी अव्यवस्थित होने के कारण कई बार लोग आपस में उलझ जाते हैं। वहीं, कई मरीजों को डॉक्टर तक पहुंचने में पूरा दिन…

Read More

लक्सर : (फरमान मलिक) राज्य कर विभाग ने मंगलवार को जीएसटी चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभागीय टीम ने लक्सर क्षेत्र स्थित तीन आयरन और स्टील निर्माता कंपनियों पर छापेमारी कर नियमों के गंभीर उल्लंघन का खुलासा किया। जांच में पाया गया कि ये फर्में अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ उठाकर जीएसटी रिटर्न में कैश भुगतान शून्य दिखा रही थीं। मौके पर ही विभाग ने इनसे ₹2.10 करोड़ का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही, इन फर्मों के वित्तीय लेन-देन और कर रिकॉर्ड की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है। राज्य कर विभाग को लगातार इन…

Read More