Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल — एसएसपी देहरादून को हटाकर STF की जिम्मेदारी, प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून और नवनीत भुल्लर को हरिद्वार की कमान

February 13, 2026

भगवानपुर में कांग्रेस की रणनीति बैठक, 16 फरवरी की रैली को लेकर तैयारी तेज

February 13, 2026

रुड़की : नशे की साजिश और हैवानियत का अंत — तीसरा आरोपी भी पहुंचा जेल

February 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल — एसएसपी देहरादून को हटाकर STF की जिम्मेदारी, प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून और नवनीत भुल्लर को हरिद्वार की कमान
  • भगवानपुर में कांग्रेस की रणनीति बैठक, 16 फरवरी की रैली को लेकर तैयारी तेज
  • रुड़की : नशे की साजिश और हैवानियत का अंत — तीसरा आरोपी भी पहुंचा जेल
  • शराब के नशे में रची लूट की झूठी कहानी, डायल 112 को गुमराह करना पड़ा भारी — पुलिस ने उतारा पूरा खुमार
  • खेड़ाजट फायरिंग कांड में पुलिस का कसता शिकंजा, फरार आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों संग पहुंची टीम
  • मेहवड़-पिरान कलियर रोड पर लूट की वारदात, राहगीरों ने दिखाया साहस — तीन आरोपी धुनाई के बाद फरार
  • आईआईटी छात्र की तलाश में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, एसएसपी पहुंचे मौके पर; बड़े स्तर पर सर्च अभियान
  • लिव-इन में रह रही छात्रा की प्रसव के बाद मौत, अब अविवाहित पिता का नवजात को अपनाने से इनकार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
पिरान कलियर

“पिरान कलियर में बरेली शरीफ के जत्थे का शाही स्वागत, आज होगी झंडा कुशाई की ऐतिहासिक रस्म

"साबिर पाक की दरगाह मोहब्बत और इंसानियत की पनाहगाह है। यहां हर जाति, हर मजहब का इंसान बराबरी से सिर झुकाता है और यही असल हिंदुस्तान की गंगा-जमनी तहज़ीब है : शहजाद एडवोकेट
Haridwar TimesBy Haridwar TimesAugust 24, 2025

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) सूफी परंपरा और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए रविवार को बरेली शरीफ से आए 120 जायरीनों के जत्थे का पिरान कलियर में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जैसे ही जत्था दरगाह शरीफ पहुंचा, फूल-मालाओं से लादकर जायरीनों का गर्मजोशी से इस्तकबाल हुआ।

स्वागत की अगुवाई शिफा फर्नीचर हाउस पर पूर्व बसपा प्रत्याशी वार्ड नंबर-04 शहजाद एडवोकेट ने की। उन्होंने कहा कि..

“दरगाह साबिर पाक की रूहानी फिज़ा में आने वाला हर मेहमान हमारे लिए इज़्ज़त और रहमत लेकर आता है। इस स्वागत कार्यक्रम का मकसद सिर्फ परंपरा निभाना नहीं, बल्कि भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देना है।”

आगे शहजाद एडवोकेट ने कहा कि..

“साबिर पाक की दरगाह मोहब्बत और इंसानियत की पनाहगाह है। यहां हर जाति, हर मजहब का इंसान बराबरी से सिर झुकाता है और यही असल हिंदुस्तान की गंगा-जमनी तहज़ीब है।”

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। शहजाद एडवोकेट की अगुवाई में मेहमानों के सम्मान में विशेष इंतज़ाम किए गए। हर साल की तरह इस बार भी स्वागत कार्यक्रम बेहद रूहानी और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। बरेली से कलियर शरीफ आ रहे झंडे का और नोगजे शाह दरगाह से जत्थे के साथ पैदल आ रहे यासिर मियां, नोमी मियां, बाबा मिस्सी शाह और गुलजार चौधरी का भी शानदार इस्तकबाल किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में हाजी शफ़क्कत अली, रद्दु ठेकेदार, हाजी खालिद, नाज़िम प्रमुख, इस्ताकार प्रधान, असद मियाँ, वसीम ठेकेदार, सद्दाम अली, मुस्तुफा त्यागी, पप्पू पीरजी, क़ासिम ख़ान, राकिब चौधरी, फ़ारूख़ बाबा, हासिम ख़ान, असलम साबरी, मन्सूर मिस्तरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आज होगी परंपरागत झंडा कुशाई की रस्म
हज़रत साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह पर आज असर की नमाज़ के बाद परंपरागत झंडा कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी की सरपरस्ती में यह रूहानी रस्म अदा होगी। इस दौरान दुआओं और सूफियाना कलाम की गूंज से पूरा इलाका महक उठेगा।

13 दिन का पैदल सफर कर पहुंचे अकीदतमंद
बरेली शरीफ से झंडा लेकर निकला 120 जायरीनों का जत्था 10 अगस्त को रवाना हुआ था। 13 दिनों के लंबे पैदल सफर और कई कस्बों-शहरों से होते हुए रविवार को कलियर शरीफ पहुंचा। रास्ते में रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, नहटौर, ज्वालापुर और रहमतपुर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।

जत्थे में सूफी वसीम साबरी, सूफी कमाल साबरी, मेराज साबरी, भूरा, काजी रिज़वान, राजा, तस्लीम साबरी, जावेद, नदीम, इमरान, आज़म मोबिन, मुन्ना, गुड्डू सहित कई अकीदतमंद शामिल रहे।

देशभर से उमड़े जायरीन
झंडा कुशाई की रस्म को लेकर दरगाह परिसर में जायरीनों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद सहित देश के कई हिस्सों से अकीदतमंद इस रूहानी माहौल का हिस्सा बनने पहुंचे हैं।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleबरेली शरीफ से निकला साबरी झंडा काफिला बढ़ेड़ी राजपूतान पहुंचा, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार इस्तकबाल
Next Article “महिला से सामूहिक दुष्कर्म – कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

संबधित खबरें

मेहवड़-पिरान कलियर रोड पर लूट की वारदात, राहगीरों ने दिखाया साहस — तीन आरोपी धुनाई के बाद फरार

February 12, 2026

पिरान कलियर : रविदास जयंती पर रहमतपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली बने भाईचारे की मिसाल, आयोजन के जरिए दिया एकता का संदेश

February 1, 2026

ग्राम पंचायत रहमतपुर में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026

रहमतपुर प्रीमियर लीग का शानदार शुभारंभ, क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने किया उद्घाटन

January 22, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.