Author: Haridwar Times

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) सूफी परंपरा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक साबरी झंडा काफिला शनिवार को बरेली शरीफ से पैदल सफ़र करता हुआ हरिद्वार होकर बढ़ेड़ी राजपूतान पहुंचा। यहाँ जिला पँचायत सदस्य राव आज़म शकील और राव निक्की राणा के आवास पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से काफिले का भव्य स्वागत किया और साबरी परचम को आगे रवाना किया। आज काफिला नौगजे पीर रहमतपुर में ठहरेगा और रविवार सुबह ख़त्म शरीफ के बाद पिरान कलियर की ओर रवाना होगा। कलियर शरीफ पहुँचने पर असर की नमाज़ के बाद दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली एजाज कद्दूसी साबरी दरगाह…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) विश्वप्रसिद्ध दरगाह हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैह का 757वां सालाना उर्स माह रबीउल अव्वल की पहली तारीख से शुरू होगा। इसकी शुरुआत परंपरागत मेहंदी डोरी की रस्म से होगी। सज्जादानशीन शाह अली एजाज कुद्दुसी साबरी ने शनिवार को दरगाह परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उर्स का आगाज़ रविवार को नमाज़-ए-असर के बाद मुख्य गेट पर परचमकुशाई की रस्म के साथ होगा। उसी रात रबीउल अव्वल का चाँद दिखाई देने पर सज्जादानशीन के कदीमी घर से निकलने वाली मेहंदी डोरी दरगाह शरीफ में पेश की जाएगी। उन्होंने बताया कि…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) दीपक रावत हत्याकांड में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने लगातार गैर-राज्यों में दबिश दी और आखिरकार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सोनू पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम व थाना विष्णुगढ़ जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) है। आरोपी को गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र स्थित भागीरथी रेगुलेटर फुल पुलिस कमिश्नर गेट से दबोचा गया। इससे पहले इस हत्या में मृतक की प्रेमिका और उसके एक…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) रातभर हुई तेज बारिश ने शहर के हालात बिगाड़ दिए। BSM कॉलेज कैंपस में जलभराव हो गया, जिससे परीक्षा देने आए छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही गेट पर पानी भरने के कारण छात्रों को घुटनों तक पानी से होकर जाना पड़ा। कॉलेज के अंदर तक पानी घुस जाने से पेपर देने पहुंचे विद्यार्थियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। परीक्षा का समय निकलने के बावजूद कई छात्र पानी से जूझते हुए समय पर कक्षाओं तक नहीं पहुंच पाए। छात्र-छात्राओं ने बताया कि हर बार बारिश में यही हाल हो जाता है,…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया का है, जहां Anu Vidhyuth Pvt. Ltd. कंपनी में काम करने वाले मोहम्मद उमैर की बाइक शुक्रवार (21 अगस्त 2025) को दिनदहाड़े चोरी हो गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित उमैर निवासी रुड़की ने अपनी मोटरसाइकिल (UK07AX3757) दोपहर करीब 1:05 बजे कंपनी के बाहर खड़ी की थी। कुछ ही देर बाद अज्ञात चोर मौके से बाइक ले उड़े। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार उसने e-FIR दर्ज कराई।…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) नगर पंचायत की “सेवा” का नज़ारा वार्ड नंबर 3 में साफ देखा जा सकता है, जहां सड़क किनारे के साथ साथ आबादी में ही कूड़े का अंबार सजाकर रखा गया है। मज़ेदार (या कहें शर्मनाक) बात यह है कि इसी कूड़े के ढेर के सामने एक इंटर कॉलेज भी है, जहां छात्र रोज़ “ज्ञान” के साथ-साथ दुर्गंध की जबरन क्लास भी अटेंड कर रहे हैं। बारिश का तो कहना ही क्या, ऊपर से बरसात और नीचे से बहता कूड़े का पानी… सड़कों को गंदगी की नहर बना देता है। जनता का कहना है कि इस…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह अपनी पत्नी द्वारा खाना न बनाने पर हंगामा खड़ा कर बैठा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत होने के बजाय और अधिक उग्र हो गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए गंगनहर पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अपील की गई…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति पंजीकरण की धीमी रफ्तार पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा कोण्डे ने कड़ा रुख अपनाया। विकास भवन रोशनाबाद में आयोजित बैठक में उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी को फटकार लगाते हुए स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों और कॉलेजों की सूची तुरंत तैयार कर संबंधित नोडल अधिकारियों से समन्वय किया जाए ताकि पंजीकरण की संख्या बढ़ाई जा सके। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस मुद्दे पर मुख्य…

Read More

गैरसैंण : (फरमान मलिक) गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने और राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सुराज सेवा दल ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता विधानसभा सत्र के दौरान गैरसैंण की ओर कूच कर गए। प्रदर्शनकारियों ने “उत्तराखंड का सुख और चैन – गैंरसैंण, गैंरसैंण” और “अभी दो-अभी दो, गैरसैंण राजधानी दो” जैसे नारे लगाते हुए सरकार से तत्काल निर्णय की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड आंदोलनकारियों की ऐतिहासिक व भावनात्मक राजधानी रही है। इसे स्थायी राजधानी घोषित करना जनता की आकांक्षाओं का सम्मान होगा।…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) नगर निगम रुड़की के स्ट्रीट लाइट के कर्मचारियों ने वार्ड नंबर 36 के पार्षद के देवर साहिल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई तो शुक्रवार से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी जाएगी। स्ट्रीट लाइट विभाग के कर्मचारी सावन ने बताया कि वार्ड नंबर 36 की लाइटों का काम बीते दिन पूरा कर लिया गया था और गुरुवार को वे दूसरे वार्ड में कार्य कर रहे थे। इस बीच वार्ड नंबर 36…

Read More