Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक

April 16, 2026

बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार

April 16, 2026

पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
  • पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
  • रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
  • रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
  • देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा
  • अवैध खनन पर कार्रवाई के दावे फेल : लंढौरा में अवैध खनन बेखौफ जारी, प्रशासन पर उठे सवाल
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
देहरादून

बिगड़ैल बेटों पर डीएम की गाज – विधवा मां की गुहार पर पहली बार गुंडा एक्ट में हुई कार्रवाई

“डीएम ने दर्ज कराया केस: दोनों बेटों को नोटिस, 26 अगस्त को डीएम कोर्ट में पेशी अनिवार्य..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesAugust 25, 2025

देहरादून : (फरमान मलिक) जिले में पहली बार गुंडा रूल्स 1970 की विशेष शक्ति का इस्तेमाल करते हुए जिलाधिकारी ने दो बिगड़ैल बेटों पर सीधी कार्रवाई की है। यह मामला तब सामने आया जब विधवा महिला विजयलक्ष्मी पंवार पत्नी स्व. मोहन सिंह पंवार, निवासी भागीरथपुरम, बंजारावाला ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई।

महिला ने बताया कि उनके दोनों पुत्र नशे के आदी हैं और आए दिन उनसे पैसे की मांग करते हुए मारपीट करते हैं। कई बार स्थानीय पार्षद और पुलिस ने उन्हें समझाया, लेकिन वह और बिगड़ते चले गए। अब तो उन्होंने अपनी मां को जान से मारने तक की धमकी दे दी है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उसी दिन गोपनीय जांच करवाई। स्थानीय लोगों, पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों ने भी यह पुष्टि की कि दोनों पुत्र—शुभम पंवार व एक अन्य—अपनी मां के साथ मारपीट व प्रताड़ना करते हैं। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में साफ लिखा कि “आवश्यक प्रतीत होता है कि दोनों पुत्रों को प्रार्थिनी से दूर रखा जाये।”

इस पर जिलाधिकारी ने महज़ दो घंटे के भीतर गुंडा एक्ट में मामला दर्ज करते हुए दोनों पुत्रों को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस के अनुसार उन्हें 26 अगस्त, प्रातः 10:30 बजे डीएम कोर्ट में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर पक्ष रखना होगा। अन्यथा फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के तहत ज़िला बदर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि “जब स्वयं व्यथित माता ही गुहार लगा रही है, तो कानूनी जटिलताओं में उलझना उचित नहीं। असहाय विधवा माता की सुरक्षा सर्वोपरि है।”

कलेक्ट्रेट अब आम जनता के लिए तेज़ न्याय का मंदिर बनता दिख रहा है—भरण-पोषण, शोषण और प्रताड़ना जैसे मामलों पर भी फास्ट ट्रैक में सुनवाई हो रही है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleसोने का व्यापार बना ठगी का जाल – 40 लाख की साइबर फ्रॉड में महिला गिरफ्तार
Next Article चार वर्षीय एकीकृत बीएड डिग्री को शिक्षकों की नियुक्ति में मान्यता देने की मांग

संबधित खबरें

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा

April 14, 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे… विकास और रफ्तार का नया अध्याय, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

April 14, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी सख्त, विकास कार्यों में तेजी और 20 दिन में लंबित घोषणाओं पर आदेश जारी करने के निर्देश

April 13, 2026

देहरादून में पीएम के दौरे की तैयारियां पूरी, एक्सप्रेस-वे लोकार्पण को लेकर प्रशासन अलर्ट

April 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.