- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
- रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
- हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
- ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
- नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
- पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
- पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Haridwar Times
देहरादून : (फरमान मलिक) लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए की एक छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के कुछ दिन बाद मौत हो जाने से नवजात के भविष्य को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। मामला सामने आने के बाद बाल कल्याण समिति ने भी संज्ञान लिया है। जानकारी के अनुसार खटीमा निवासी युवती देहरादून में बीसीए की पढ़ाई कर रही थी और यहीं एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व उसकी तबीयत बिगड़ने पर सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए समय से पहले डिलीवरी कराई गई थी। जन्म के बाद से नवजात को अस्पताल के एनआईसीयू…
रुड़की : (फरमान मलिक) आईआईटी रुड़की के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष शुक्ला के गंगनहर में डूबने के बाद तलाश अभियान लगातार जारी है। छात्र बुधवार को नगर निगम पुल के पास गंगनहर किनारे अपने दोस्तों के साथ गया था, जहां अचानक पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर मदद की कोशिश की, लेकिन तेज धारा के कारण छात्र देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को खबर दी गई। मौके…
हल्द्वानी : (फरमान मलिक) हल्द्वानी के गल्ला मंडी क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नवीन मंडी (गल्ला मंडी) परिसर के भीतर एक युवक और युवती के शव बरामद हुए। सुबह मंडी पहुंचे लोगों ने दोनों को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में दोनों की सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के पास खून से सने ईंट और पत्थर पड़े मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि भारी वस्तु से हमला किया गया। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) शिवलोक कॉलोनी फेस-2 में शनिवार शाम अचानक बिजली गुल होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर से एक फेस उड़ जाने के कारण कॉलोनी के कई घरों की सप्लाई बाधित हो गई और लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दिन से ही फेस-2 क्षेत्र में बिजली डिम आ रही थी। इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई, जिसके बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचा और जांच की। जांच में सामने आया कि ट्रांसफार्मर से एक फेस उड़ चुका है, जिस वजह से कई घरों की…
मंगलौर : (फरमान मलिक) मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में पुरानी चुनावी रंजिश ने बुधवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में एक ही पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने घायलों में से एक, हाकम अली,…
भगवानपुर : (फरमान मलिक) शासन के निर्देशानुसार आज भगवानपुर तहसील सभागार में निकाय के निर्वाचित सभासदों एवं सदस्य पार्षदों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा विकास कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए सक्षम बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही निकाय की जिम्मेदारियों, विकास कार्यों की स्वीकृति व क्रियान्वयन प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन तथा जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर पिरान कलियर से सभासद राशिद और…
बहादराबाद : (मु० मुस्लिम) बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर पर अपनी ही पत्नी की ज़हर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मरगुबपुर दीदाहेड़ी निवासी मो. अनीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन हसरूबा की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व अफजाल पुत्र मुस्लिम, निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद, थाना बहादराबाद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद से ही हसरूबा अपने पति के साथ रह रही…
रुड़की : (मु० मुस्लिम) रुड़की क्षेत्र के गांव रांघडवाला निवासी प्रदीप कुमार ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। प्रदीप कुमार, पुत्र प्रीतम सिंह, वर्तमान में तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रशासनिक विभाग में कार्यरत हैं। वह वर्ष 2024 से शासकीय दायित्वों के साथ-साथ पीएचडी भी कर रहे हैं। 80 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने शिक्षा के प्रति अपनी मेहनत और लगन को कभी कम नहीं होने दिया, जिसका परिणाम यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता के रूप में सामने आया है। प्रदीप कुमार की यह उपलब्धि न केवल उनके…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) शारदीय कांवड़ एवं महाशिवरात्रि मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह डायवर्जन प्लान 5 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से 15 फरवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। मेले की अवधि में हरिद्वार से नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सिडकुल, देहरादून व ऋषिकेश की ओर से बिजनौर, मुरादाबाद और नैनीताल जाने वाले भारी वाहन हरिद्वार से रुड़की होते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे और वापसी…
मंगलौर : (फरमान मलिक) विधानसभा मंगलौर के ग्राम पीरपुरा में संत शिरोमणि रविदास जयंती का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं सुराज सेवा दल के वरिष्ठ नेता इंतजार प्रधान द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसने सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। लोगों ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ-साथ समाज में प्रेम, समानता और एकता का संदेश भी साझा किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में नजर आया, जहां संत रविदास जी के…
