Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जलालपुर डाडा गांव में सामाजिक सुरक्षा योजना जागरूकता शिविर आयोजित, 100 लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया

April 12, 2026

कलियर में पुलिस का ऑपरेशन स्माइल सफल, गुमशुदा दो बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया

April 11, 2026

औद्योगिक इकाइयों के बाहर फर्जी धरना-प्रदर्शन पर उद्योगपतियों का विरोध, जिलाधिकारी से की सख्त कार्रवाई की मांग

April 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जलालपुर डाडा गांव में सामाजिक सुरक्षा योजना जागरूकता शिविर आयोजित, 100 लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया
  • कलियर में पुलिस का ऑपरेशन स्माइल सफल, गुमशुदा दो बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया
  • औद्योगिक इकाइयों के बाहर फर्जी धरना-प्रदर्शन पर उद्योगपतियों का विरोध, जिलाधिकारी से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • देहरादून में जाम से राहत का प्लान, 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल और आशारोड़ी बैरियर रहेगा पूरी तरह फ्री
  • ऋषिकेश में विदेशी महिला ने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत
  • उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, आरती गौड़ ने छवि खराब करने का लगाया आरोप
  • हरिद्वार में 17 अप्रैल को रोजगार मेला, 260 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
देहरादून

मंडी परिसर में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की आशंका

Haridwar TimesBy Haridwar TimesFebruary 12, 2026

हल्द्वानी : (फरमान मलिक) हल्द्वानी के गल्ला मंडी क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नवीन मंडी (गल्ला मंडी) परिसर के भीतर एक युवक और युवती के शव बरामद हुए। सुबह मंडी पहुंचे लोगों ने दोनों को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जांच में दोनों की सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के पास खून से सने ईंट और पत्थर पड़े मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि भारी वस्तु से हमला किया गया। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी सहित फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को मृतक युवक की जेब से दो पहचान पत्र मिले हैं, जिनके आधार पर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। दोनों के आपसी संबंधों और घटनास्थल तक पहुंचने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। मंडी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।

घटना के बाद मंडी क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleट्रांसफार्मर से उड़ा फेस, शिवलोक कॉलोनी फेस-2 के घरों में छाया अंधेरा
Next Article रुड़की : गंगनहर में डूबे आईआईटी रुड़की के छात्र की तलाश जारी, रेस्क्यू टीम जुटी

संबधित खबरें

देहरादून में जाम से राहत का प्लान, 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल और आशारोड़ी बैरियर रहेगा पूरी तरह फ्री

April 11, 2026

ऋषिकेश में विदेशी महिला ने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत

April 10, 2026

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, आरती गौड़ ने छवि खराब करने का लगाया आरोप

April 10, 2026

नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक

February 22, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.