- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
- महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
- रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
- ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
- हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
- कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
- बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Author: Haridwar Times
हरिद्वार : (फरमान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की भूवैज्ञानिक टीम ने भीमगोड़ा क्षेत्र एवं रेलवे ट्रैक पर हो रहे भूस्खलन का स्थलीय निरीक्षण किया। सीनियर भूवैज्ञानिक डॉ. रुचिका टेंडन ने बताया कि यहां की पहाड़ी कमजोर चट्टानों (मड स्टोन) से बनी है, जिस कारण बार-बार भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित चट्टानों का परीक्षण कराया जाएगा और परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही उचित प्रबंधन व ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जाएगा। भूवैज्ञानिक टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। इस योजना में वन विभाग,…
रुड़की : (फरमान मलिक) हरिद्वार पुलिस ने समय रहते बड़ी वारदात को टाल दिया। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद संदिग्ध हत्या मामले की शिकायतकर्ता पर हमला करने की फिराक में हैं। इस सूचना पर कोतवाली गंगनहर व सीआईयू की संयुक्त टीम ने रामनगर, रुड़की कोर्ट परिसर में छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल (.32 बोर), चार जिंदा कारतूस (.32 बोर) और पाँच कारतूस (315 बोर) बरामद किए गए। वहीं, मौके से भागे दो संदिग्धों में से…
रुड़की/मंगलौर : (फरमान मलिक) मंगलौर थाना क्षेत्र के ग्राम मन्नाखेड़ी निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, आकाश पुत्र मनु राम निवासी ग्राम मन्नाखेड़ी रात लगभग सवा दस बजे भोजन करने के बाद घर से निकला था। रातभर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह खेत की ओर गए एक ग्रामीण ने पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ देखा…
चमोली : (फरमान मलिक) चमोली जनपद के नन्दानगर क्षेत्र में देर रात हुई अतिवृष्टि ने तबाही मचा दी है। तहसील घाट क्षेत्रांतर्गत कुंतरी एवं धुरमा गाँव में भारी नुकसान की सूचना है। प्रशासन की ओर से अब तक कुल 10 ग्रामीणों के लापता होने की पुष्टि की गई है। डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुँची हैं। SDRF टीम नन्दप्रयाग पहुँच चुकी है, वहीं NDRF भी गौचर से नन्दप्रयाग के लिए रवाना हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने जानकारी दी…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद में सफाई अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। यह विशेष अभियान मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज विकास भवन रोशनाबाद परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिसर की सफाई की तथा झाड़ियों की कटान भी की। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई…
रुड़की : (फरमान मलिक) गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईदगाह चौक पर बने जीवनदीप नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर और कुछ कमरों को लापरवाही और अव्यवस्थाओं के चलते सील कर दिया। वहीं भर्ती मरीजों को तत्काल सिविल अस्पताल शिफ्ट किया गया। चार दिन पहले हकीमपुर तुर्रा ग्राम निवासी एक मरीज ने अस्पताल प्रबंधन पर अधिक धनराशि वसूलने का आरोप लगाया था। इस दौरान अस्पताल स्टाफ ने कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से अभद्रता भी की थी। शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे और…
देहरादून : (फरमान मलिक) मंगलवार प्रातः प्रेमनगर क्षेत्र के परवल में एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर लगभग 15 लोगों के सवार होने की संभावना जताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेलाकुई से तत्काल SDRF पोस्ट डाकपत्थर की टीम को रवाना किया गया। अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में राहत एवं बचाव दल आवश्यक उपकरणों सहित मौके पर पहुँचा और रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया। अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान SDRF द्वारा 05 शव बरामद किए गए हैं, वहीं जिला पुलिस…
Uttarakhand cloudburst and Himachal landslide : (फरमान मलिक) 16 सितंबर 2025 को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन ने भयानक तबाही मचा दी। मॉनसून की विदाई के बावजूद जारी रही बारिश ने कई इलाकों में बाढ़, सड़कें बंद और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हिमाचल के मंडी और शिमला में भूस्खलन से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से दो लोग लापता हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) दरगाह साबिर पाक में लंगर रसीद घोटाले का मामला अब और पेचीदा हो गया है। दरगाह के लेखाकार की शिकायत पर प्रबंधन ने दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो में कथित आरोपी कर्मचारी दरगाह प्रबंधक रजिया को नजराना देते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, वही कर्मचारी प्रबंधक के साथ दरगाह में हाजिरी लगाते और चादरपोशी करते भी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में सवाल उठ…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) NCEB Computer Education Institute ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक प्रेरणादायक पहल शुरू की है। अब 10वीं और 12वीं कक्षा के रिज़ल्ट के आधार पर कंप्यूटर शिक्षा की फीस तय होगी। इस योजना के तहत योग्य विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। संस्थान के चेयरमैन जावेद अंसारी ने बताया कि 96% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को पूरी तरह से फ्री कोर्स (100% स्कॉलरशिप) मिलेगा। वहीं अन्य छात्रों को भी उनके अंकों के अनुसार विशेष छूट दी जाएगी। (स्कॉलरशिप चार्ट (Result Based) 96% – 100% – 100% Scholarship90%…
