- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित
- अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
- पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
- नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
- आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
- साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
- ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
Author: Haridwar Times
लक्सर : (फरमान मलिक) जिले में पंचायत स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार पर अब जिला प्रशासन सख्त नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रशासन ने एक और कार्रवाई करते हुए लक्सर ब्लॉक के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। मामला ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द का है, जहां राज्य वित्त आयोग की निधि से जयपाल के घर से प्रदीप के घर तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ है और नाली का निर्माण भी बिना…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) दीपावली पर्व से पहले हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपदभर में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना पिरान कलियर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घनी आबादी वाले क्षेत्र से अवैध पटाखों का भारी भंडार बरामद किया है। दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को थाना पिरान कलियर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम इमलीखेड़ा में एक घर के अंदर भारी मात्रा में पटाखे जमा किए गए हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने पुलिस टीम गठित की और तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी को मौके पर बुलाकर संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर…
बज्जिकाक पिरान कलियर : (फरमान मलिक) दरगाह पीरान कलियर में इन दिनों शांति और सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद फर्जी खादिमों पर लगाम कस दी गई है, जिससे जायरीन अब बेफ़िक्र होकर दरगाह में हाज़िरी दे रहे हैं। भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बताया गया कि ये लोग खुद को खादिम बताकर जायरीन से अभद्रता और अवैध वसूली करते थे। कार्रवाई के बाद से दरगाह परिसर और आसपास का माहौल शांत और अनुशासित हो गया है। गुलज़ार चौधरी…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) थाना कलियर पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ित का अपना दोस्त ही इस वारदात का मुख्य आरोपी निकला। मामला 30 सितंबर का है जब कृष्णानगर रुड़की निवासी विशांत सैनी अपने दोस्त के साथ ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। रहमतपुर फ्लाईओवर के पास तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया, तमंचे की नोक पर गाली-गलौच कर मारपीट की और ऐप्पल आईफोन 15, सोने की चैन, अंगूठी, मोबाइल व नकदी लूट ली। शिकायत के आधार पर थाना कलियर में मुकदमा…
देहरादून (फरमान मलिक) उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड अब समाप्त होने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के लागू होने के बाद राज्य में संचालित सभी मदरसों को अब उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) से संबद्धता प्राप्त करनी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय राज्य की शिक्षा व्यवस्था को समान और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 सत्र से सभी अल्पसंख्यक विद्यालयों में राष्ट्रीय…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस द्वारा सतर्कता और समन्वय बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने ज्वेलरी शॉप मालिकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में शॉप मालिकों को अपनी दुकानों की सुरक्षा मजबूत करने, दुकानों में और बाहर लगे CCTV कैमरों को सुचारू रूप से कार्यशील रखने, रिकॉर्डिंग नियमित जांचने, सुरक्षा गार्ड एवं डेटा बैकअप सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। हरिद्वार पुलिस ने व्यवसायियों से अपील की कि भीड़भाड़ के समय सतर्कता…
देहरादून : (फरमान मलिक) प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ.डी.ए.) उत्तराखंड द्वारा पूरे राज्य में प्रतिबंधित और संदिग्ध कफ सिरप की बिक्री एवं वितरण के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार के आदेशों के क्रम में प्रदेशभर में लगातार छापेमारी की जा रही है। टीमों द्वारा मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों की औषधि दुकानों से सैंपल एकत्र कर उन्हें प्रयोगशालाओं में परीक्षण…
मंगलौर : (फरमान मलिक) एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने रात्रि को ग्राम आमखेडी स्थित सोनाली नदी में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही खनन माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से अवैध खनन में लगे 04 ट्रैक्टरों को सीज किया और संबंधित कार्रवाई रिपोर्ट प्रेषित की। थाना प्रभारी के अनुसार, अवैध खनन के खिलाफ अलग-अलग टीमों का गठन कर दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लगातार निगरानी और कार्यवाही जारी रहेगी।
लक्सर : (फरमान मलिक) सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कोशिश के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर कलाम टीम फाउंडेशन उत्तराखंड ने गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। संगठन ने इसे सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला करार दिया है। कलाम टीम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन आज़ाद ने कहा—“माननीय मुख्य न्यायाधीश ने अपनी मेहनत, लगन और योग्यता के बल पर समाज के तमाम बंधनों को तोड़कर सर्वोच्च न्यायिक पद हासिल किया है। उनपर हमला करना न्यायपालिका और लोकतंत्र दोनों के…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 65 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल, विद्युत और राजस्व संबंधी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में दर्ज प्रत्येक शिकायत का त्वरित और…
