Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026

UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल

March 7, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

February 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
  • ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
  • नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
हरिद्वार

ज्वालापुर डबल मर्डर केस: 10 साल बाद दोहरे हत्याकांड में आया फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

Haridwar TimesBy Haridwar TimesSeptember 3, 2025

हरिद्वार : (फरमान मलिक) करीब दस साल पहले ज्वालापुर क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 5.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

क्या था मामला?

तीन अक्टूबर 2015 की रात कड़च्छ निवासी पंकज अपने दोस्तों कार्तिक और रोहित उर्फ़ बंटी के साथ पैदल शास्त्रीनगर मार्केट की ओर जा रहा था। रास्ते में आशीष मेहता अपने पिता महेश मेहता की दुकान के बाहर अपने भाई चिन्नू मेहता, पिता महेश मेहता, सचिन, अरुण और कुछ अन्य लोगों के साथ खड़ा मिला।

आरोप है कि पंकज और उसके दोस्तों को देखते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पंकज ने विरोध किया तो आरोपितों ने मिलकर चाकू, खुखरी और अन्य धारदार हथियारों से तीनों दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पंकज और कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि रोहित उर्फ़ बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में जॉली ग्रांट हॉस्पिटल रेफर किया गया था। इस वारदात के बाद मृतक पंकज के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया था।

जांच और सुनवाई

पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे की सुनवाई के दौरान करीब 30 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। सभी साक्ष्यों और गवाहियों के आधार पर अदालत ने आरोपी आशीष मेहता और अरुण को दोषी ठहराया।

अदालत का फैसला

जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने माना कि यह हत्या सोच-समझकर और साजिश के तहत की गई थी।

पीड़ित परिवार को मिला न्याय

करीब एक दशक तक चले इस केस में अब जाकर फैसला आने से पीड़ित परिवार को राहत मिली है। उनका कहना है कि देर से ही सही, लेकिन न्याय मिला है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleज्वालापुर में लोन घोटाला: फर्जी खरीदार–विक्रेता बनाकर फाइनेंस कंपनी से हड़पे 38.58 लाख
Next Article हरिद्वार: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम मयूर दीक्षित

संबधित खबरें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

February 26, 2026

हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना

February 22, 2026

हरिद्वार : महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में डूबी धर्मनगरी, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

February 15, 2026

शराब के नशे में रची लूट की झूठी कहानी, डायल 112 को गुमराह करना पड़ा भारी — पुलिस ने उतारा पूरा खुमार

February 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.