Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें

March 17, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

लक्सर : सेना के सम्मान में उठी देशभक्ति की लहर, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Haridwar TimesBy Haridwar TimesMay 21, 2025

लक्सर : (फरजाना खातून) पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई जवाबी कार्रवाई के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने आज लक्सर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा लक्सर के शिव चौक से शुरू होकर बाजार से होते हुए अकोढा खुर्द तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने सैनिकों की बहादुरी और देश के प्रधानमंत्री के साहसिक कदम की सराहना की। उन्होंने कहा, “जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री ने पहलगाम की घटना को लेकर पाकिस्तान में अटैक किया है, यह बहुत ही सराहनीय कदम है।” गुप्ता ने आगे कहा कि पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सैनिकों द्वारा “ईंट से ईंट बजा देना” एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिसने देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह तिरंगा यात्रा पहलगाम की घटना में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान और भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम करने के लिए निकाली जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वही करती है। उन्होंने कहा, “जिस तरह से पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा बर्बरता की गई थी, उसका जवाब नरेंद्र मोदी की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर दिया है, जिसे पाकिस्तान हमेशा याद रखेगा।” शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान भविष्य में भी इस तरह की हरकत करेगा, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शामिल रहे लोगों में पूर्व अध्यक्ष अमरीश गर्ग, चित्र कुमार सैनी, मंडल अध्यक्ष राजवीर कश्यप, अजय वर्मा, ईश्वर चंद्र सैनी, अतुल गुप्ता, सहदीप सिंह एडवोकेट, यशवीर सिंह सैनी, पूर्व प्रधान अरविंद अग्रवाल, विकास सैनी, बाबूराम सैनी, सोनू अग्रवाल, सुभाष सैनी, विकास खटाना, निपेंद्र चौधरी, मनीष चौधरी, जिला पंचायत मेंबर नैपाल सिंह, सुनील चौहान, ऋषिपाल सिंह और महेंद्र सिंह धीमान सहित सैकड़ों भाजपा के मुख्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस तिरंगा यात्रा ने यह संदेश दिया कि देश अपने सैनिकों के साथ एकजुटता से खड़ा है और किसी भी कीमत पर अपनी संप्रभुता और अखंडता से समझौता नहीं करेगा।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleहरिद्वार : नशीली दवाइयों, इंजेक्शन की खेप व नगदी के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
Next Article पिरान कलियर : “न कब्रिस्तान – न लाइट” ऊपर से बिना अनुमति प्लॉटिंग.. सभासद ने नगर प्रशासन को भेजा शिकायत पत्र, सीएम तक लगाई गुहार..

संबधित खबरें

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल

March 7, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

February 28, 2026

पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

February 20, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.