हरिद्वार: (फरमान मलिक ) हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर की चढ़ाई के दौरान आज भयंकर भगदड़ मच गई। घटना में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 28 अन्य घायल हुए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ मची और मंदिर के मुख्य पैदल मार्ग पर भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई।

मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दुखद घटना में मृतकों के परिजनों के 5-5 लाख तथा घायलों को 1-1 लाख रुपये मनसा देवी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए जाएँगे। मृतक के परिजनों और घायलों को उनके घर तक ले जाने के लिए ट्रस्ट द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मृतकों और घायलों की सूची निम्न है:

मृतक श्रद्धालुओं की सूची (कुल – 6):
- आशुतोष पुत्र श्री पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र – 12 वर्ष, निवासी – सोंत, बरेली, उत्तर प्रदेश
- शशांक देव पुत्र श्री बेचन, उम्र – 18 वर्ष, निवासी – अररिया, बिहार
- विक्रांत पुत्र श्री रविकांत राम सेनी, उम्र – 18 वर्ष, निवासी – बिलावगंज, रामपुर, उत्तर प्रदेश
- विपिन सेनी पुत्र श्री विक्रम सिंह सेनी, उम्र – 20 वर्ष, निवासी – बघुवली, कासगंज, उत्तर प्रदेश
- कविल पुत्र भरत सिंह, निवासी – मोहम्मदाबाद, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
- श्रीमती शशिकला पत्नी श्री रामसेवक, निवासी – बदायूं, उत्तर प्रदेश
गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु (कुल – 5):
- इन्द्र पुत्र महादेव, निवासी – सिविल रोड, सीतापुर
- दुर्गा देवी पत्नी श्री निर्मल, उम्र – 60 वर्ष, निवासी – दिल्ली
- सोनल पत्नी श्री अजयपाल, उम्र – 47 वर्ष, निवासी – मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
- मुफीद पुत्र श्री मुग्गा लाल, उम्र – 16 वर्ष, जिला – बदायूं
- अनुज पुत्र श्री सूरज, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – सिविल लाइन, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
सामान्य रूप से घायल श्रद्धालु (कुल – 23):
- कु. कृति पुत्री श्री उपेन्द्र शाह, उम्र – 6 वर्ष, मोतीहारी, बिहार
- राज कुमार पुत्र श्री नितेश शाह, उम्र – 14 वर्ष, मोतीहारी, बिहार
- अजय पुत्र श्री संजय, उम्र – 19 वर्ष, बछवारा, बेगूसराय, बिहार
- रोहित कुमार पुत्र श्री कमलेश राम, उम्र – 21 वर्ष, जिला – मैनपुरी
- विकास पुत्र श्री प्रमोद, उम्र – 22 वर्ष, जिला – प्रतापगढ़
- काजल पुत्री श्री अनुज, उम्र – 24 वर्ष, सिविल लाइन, गोरखपुर
- आराध्या कुमारी पुत्री श्री विनोद सिंह, उम्र – 5.5 वर्ष, समस्तीपुर, बिहार
- शिवम शाह पुत्र श्री रोहित शाह, उम्र – 6 वर्ष, समस्तीपुर, बिहार
- निर्मला देवी पत्नी श्री विजय कुमार, उम्र – 30 वर्ष, शीतलपुर, बरेली
- विवेक पुत्र श्री छेदा लाल, उम्र – 21 वर्ष, लखीमपुर
- अनुज पुत्र श्री अनुज, उम्र – 20 वर्ष, गोरखपुर
- राजीव कुमार पुत्र श्री राजीव कुमार, उम्र – 4 वर्ष, हाथरस, उत्तर प्रदेश
- संदीप पुत्र श्री रमेश कुमार, उम्र – 25 वर्ष, गोरखपुर
- रोशन लाल पुत्र एवं प्रेम – अजगांव
- सीता देवी, निवासी – रामपुर
- अजय कुमार पुत्र श्री सहेद्र कुमार, उम्र – 18 वर्ष, मुंगेर, बिहार
- नीरज कुमार पुत्र श्री नरेश कुमार, उम्र – 30 वर्ष, सिवान, बिहार
घायलों का इलाज हरिद्वार के जिला चिकित्सालय और एम्स ऋषिकेश चल रहा है। कुछ और घायलों को रेफर किया जा सकता है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
📢 प्रशासन का बयान:
उप जिलाधिकारी हरिद्वार ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय पुलिस और NDRF की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।
Share this



