Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
अपराध

CBI का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया डाकघर का इंस्पेक्टर, योजना की सब्सिडी पास कराने के नाम पर मांगे थे 21 हजार रुपये

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJuly 17, 2025

CBI Trap in Uttarakhand: (फरमान मलिक) उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पिथौरागढ़ जिले के नाचनी डाकघर में तैनात इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। यह रिश्वत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की सब्सिडी पास कराने के नाम पर मांगी गई थी।

क्या है पूरा मामला?

बागेश्वर के खेती गांव निवासी सुरेश चंद की नाचनी बाजार में ‘ममता म्यूजिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ नाम से एक दुकान है। वर्ष 2020 में उन्होंने PMEGP योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र, पिथौरागढ़ से 6 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया था। योजना के तहत उन्हें 35% यानी 2.10 लाख रुपये की सब्सिडी मिलनी थी, जिसके लिए डाकघर की सत्यापन रिपोर्ट ज़रूरी थी।

इंस्पेक्टर ने मांगी रिश्वत

सत्यापन प्रक्रिया के लिए जब सुरेश चंद ने नाचनी डाकघर में संपर्क किया, तो वहां के इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर ने फाइल में कमियां बता कर काम टालना शुरू कर दिया। 20 जून को दोबारा संपर्क करने पर, उन्होंने पोस्ट मास्टर नंदन गिरी और डाकिया खुशाल सिंह के माध्यम से 21 हजार रुपये की मांग रखी।

CBI का ट्रैप, रंगेहाथ गिरफ़्तारी

सुरेश चंद ने रिश्वत की शिकायत सीधे सीबीआई से की और बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी। इसके बाद सीबीआई ने ट्रैप टीम तैयार की। 15 हजार रुपये में “डील” फाइनल हुई, और तय समय पर जैसे ही सुरेश चंद ने पैसे दिए, सीबीआई ने इंस्पेक्टर शशांक राठौर को मौके पर ही पकड़ लिया।

कोर्ट में पेशी आज, अन्य की भूमिका स्पष्ट नहीं

सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को आज स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। शुरुआती जांच में पोस्ट मास्टर और डाकिया की सीधी संलिप्तता नहीं पाई गई है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleपिरान कलियर बिजली घर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Next Article हरिद्वार: फर्जी दस्तावेजों से ग्रामोद्योग समिति का नवीनीकरण, 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

संबधित खबरें

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा

April 14, 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे… विकास और रफ्तार का नया अध्याय, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

April 14, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.