Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नारसन के पीरपुरा विद्यालय में विदाई समारोह, प्रधानाचार्य मोहम्मद इकराम सेवानिवृत्त

March 31, 2026

अकबरपुर ढाढेकी स्थित ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ आयोजित, छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया मान

March 31, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर के सातवें दिन हुआ समापन, छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन

March 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • नारसन के पीरपुरा विद्यालय में विदाई समारोह, प्रधानाचार्य मोहम्मद इकराम सेवानिवृत्त
  • अकबरपुर ढाढेकी स्थित ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ आयोजित, छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया मान
  • राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर के सातवें दिन हुआ समापन, छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन
  • राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरा दिन “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” थीम के साथ संपन्न
  • राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सेवा और जागरूकता की मिसाल
  • NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, प्रथम दिन दिखा उत्साह और रचनात्मकता
  • 7 साल के अल्तमश ने रखा पहला रोजा, इबादत के जज़्बे ने जीता सभी का दिल
  • पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
रूडकी

अकबरपुर ढाढेकी स्थित ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ आयोजित, छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया मान

Haridwar TimesBy Haridwar TimesMarch 31, 2026

हरिद्वार। अकबरपुर ढाढेकी स्थित ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा के रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूराज सेवा दल के प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान अपनी टीम के साथ पहुंचे, जिनका विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान शैक्षिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें एक बार फिर बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय स्तर पर कक्षा 8 की छात्रा कु० अपशा, पुत्री इस्लाम ने 99.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में कक्षा अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जबकि स्कूल टॉपर को विशेष रूप से साइकिल भेंट की गई।

इस मौके पर जावेद अंसारी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की प्रेरणा दी। मंच से अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए, जिसमें प्रधान अलीम ने अनुशासन और निरंतर प्रयास का महत्व बताया, नौशाद प्रधान ने शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर दिया, जबकि हाक्कम प्रधान ने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि इंतजार प्रधान ने सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करते रहने और सफलता प्राप्त करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है।

वहीं विद्यालय के चेयरमैन डॉ. मौ. उस्मान ने अपने संबोधन में कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी टॉपर्स को शुभकामनाएं दीं और अन्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने अकबरपुर ढाढेकी क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक माहौल के साथ हुआ, जहां सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleराष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर के सातवें दिन हुआ समापन, छात्र-छात्राओं को मिला मार्गदर्शन
Next Article नारसन के पीरपुरा विद्यालय में विदाई समारोह, प्रधानाचार्य मोहम्मद इकराम सेवानिवृत्त

संबधित खबरें

नारसन के पीरपुरा विद्यालय में विदाई समारोह, प्रधानाचार्य मोहम्मद इकराम सेवानिवृत्त

March 31, 2026

7 साल के अल्तमश ने रखा पहला रोजा, इबादत के जज़्बे ने जीता सभी का दिल

March 20, 2026

पीरपुरा में बढ़ती चोरियों पर लगाम लगाने के लिए ग्राम प्रधान की पहल, गांव की गलियों में लगवाई गई LED लाइटें

March 17, 2026

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.