Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

भगवानपुर तहसील में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण : “बायोमैट्रिक अनिवार्य, लापरवाहों कार्मिकों को नोटिस – जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJuly 24, 2025

भगवानपुर : (फरमान मलिक) शासन की गुड गवर्नेंस नीति के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज तहसील भगवानपुर एवं विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यालयों में पारदर्शिता, अनुशासन और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले तहसील कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति की जानकारी ली और उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि सभी कार्मिकों की बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराई जाए तथा उसकी प्रिंट कॉपी नियमित रूप से निकाली जाए। समय पर उपस्थित न होने वाले कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए गए।

उन्होंने सभी पटल सहायकों को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने, पत्रावलियों के बेहतर रख-रखाव तथा जनता की समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता को अनावश्यक रूप से तहसील के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें।

तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित न्यायिक वादों को प्राथमिकता से निपटाने के स्पष्ट निर्देश तहसीलदार और उप जिलाधिकारी को दिए गए। साथ ही, मानसून के मद्देनज़र तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करने और जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने को कहा।

विकास खंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध भुगतान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा गया। ई-ऑफिस प्रणाली की जानकारी न होने पर लेखाकार को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश भी जारी किए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सामान्य स्थिति में सभी पत्रावलियां ई-ऑफिस माध्यम से ही तैयार हों, ऑफलाइन प्रक्रिया सिर्फ विशेष परिस्थिति में अपनाई जाए।

स्वच्छता अभियान और अतिक्रमण पर सख्ती बरतते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भगवानपुर को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान रास्तों की सफाई सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र में अतिक्रमण की पहचान कर तत्काल हटाया जाए। साथ ही पॉलीथिन के प्रयोग पर सख्ती से रोक लगाने और उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय, तहसीलदार दयाराम एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleकांवड़ यात्रा के सफल आयोजन पर जिलाधिकारी व एसएसपी को दी गई बधाई, पत्रकार शाहनवाज साबरी ने जताया आभार
Next Article “कांवड़ मेले के बाद नगर निगम हरिद्वार का त्वरित सफाई अभियान : घाटों से 8000 मीट्रिक टन कचरा हटाकर लौटाई पवित्रता

संबधित खबरें

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल

March 7, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

February 28, 2026

पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

February 20, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.