पिरान कलियर : (फरमान मलिक) उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 ऐसे बाबाओं को गिरफ्तार किया है, जो जादू-टोना, तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को भ्रमित कर रहे थे। ये बाबा अलग-अलग राज्यों से आकर दरगाह क्षेत्र में डेरा जमाए हुए थे।

थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पाया गया कि ये सभी बहरुपी बाबा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में ढोंगी गतिविधियों के ज़रिए लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका थी। समय रहते पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए इन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के निवासी शामिल हैं। सभी को BNSS की धारा 172(2) के तहत गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार बहरुपी बाबा:
- इरशाद पुत्र बरकतुल्ला, मुरादाबाद (65 वर्ष)
- आकिल पुत्र मारूत, मुरादाबाद (30 वर्ष)
- मन्सूर खान, खुशीनगर (55 वर्ष)
- फैज आलम, कोलकाता (66 वर्ष)
- बिजेन्द्र सिंह, मुरादाबाद (47 वर्ष)
- रिजवनूर रहमान, मुंबई (पता: याकीब चोल, राजीव गांधी नगर)
पुलिस टीम में शामिल:
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, हे.कॉ. जमशेद अली, कॉ. जितेन्द्र सिंह और कॉ. सचिन सिंह।
Share this

