बहादराबाद: (फरमान मलिक) थाना पथरी पुलिस ने रात्रि चैकिंग के दौरान 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने फेरुपुर से बदरपुर जट जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा संख्या 83/2026 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूछताछ में आरोपी द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी ग्राम इक्कड़ कला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु अभियान लगातार जारी है।
Share this



