Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित

October 10, 2026

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
पिरान कलियर

पिरान कलियर की सड़कों और नालियों की बदहाली पर उठी आवाज़ — सभासद प्रतिनिधि गुलफाम साबरी ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा ज्ञापन

Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 24, 2025

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) नगर पंचायत पिरान कलियर की सभासद प्रतिनिधि गुलफाम साबरी ने क्षेत्र की बिगड़ती हालत को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पिरान कलियर क्षेत्र की सड़कें, नालियां और मस्जिद के आसपास की गलियां पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं, जिनका शीघ्र नवीनीकरण अत्यंत आवश्यक है।

मस्जिद और गलियों की स्थिति बेहद खराब

गुलफाम साबरी ने बताया कि साबरी जमा मस्जिद और उसके आसपास के रास्ते टूट चुके हैं। बरसात के दौरान छत से पानी टपकता है और गलियों में जलभराव हो जाता है, जिससे नमाज़ियों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस क्षेत्र में किसी प्रकार का मरम्मत कार्य नहीं किया गया।

बाजारों और गलियों में गड्ढे, बरसात में जलभराव

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि बाजार क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बरसात में ये गड्ढे पानी से भरकर हादसों की आशंका बढ़ा देते हैं। दुकानदारों और राहगीरों को रोज़ाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नालियों की सफाई और मरम्मत की मांग

गुलफाम साबरी के साथ रेशमा परवीन ने भी कहा कि नगर पंचायत की अधिकांश नालियां बंद हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने नालियों की सफाई और मरम्मत का कार्य तत्काल कराए जाने की मांग की।

दरगाह हज़रत साबिर पाक तक का मार्ग जर्जर

ज्ञापन में बताया गया कि पिरान कलियर दरगाह तक जाने वाला मुख्य मार्ग भी टूट चुका है। यह मार्ग देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का रास्ता है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सभासद प्रतिनिधि ने मांग की कि दरगाह तक जाने वाले मुख्य मार्ग और उससे जुड़ी गलियों का सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

तीन प्रमुख मांगें रखीं गईं

  1. मस्जिद और आसपास के रास्तों की मरम्मत व सफाई कार्य शीघ्र कराया जाए।
  2. दरगाह हज़रत साबिर पाक तक जाने वाले मार्ग का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण हो।
  3. बाजार और गलियों में जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि बरसात में पानी भरने की समस्या न रहे।

स्थानीय नागरिकों में नाराजगी, सुधार की उम्मीद

गुलफाम साबरी ने कहा कि पिरान कलियर धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद अहम स्थान है, इसलिए यहां की मूलभूत सुविधाओं का सुधरना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा जताई कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेकर जल्द कार्यवाही करेंगे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleलक्सर में बच्चों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाला गिरफ्तार — 800 लीटर अवैध केमिकल बरामद
Next Article हरिद्वार में प्रेम और रंजिश के चलते हुई जघन्य हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संबधित खबरें

बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित

October 10, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

August 26, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.