Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
लक्सर

लक्सर में बच्चों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाला गिरफ्तार — 800 लीटर अवैध केमिकल बरामद

Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 23, 2025

लक्सर : (फरमान मलिक) हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पटाखे फोड़ने के विवाद में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने बच्चों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे चार बच्चे झुलस गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आरोपी की निशानदेही पर प्रशासन ने अवैध ज्वलनशील पदार्थ बेचने वाले दुकानदार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।

कोतवाली लक्सर पुलिस के अनुसार, ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर निवासी शेर सिंह पुत्र सुलहड सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा और उसके साथी गांव में पटाखे फोड़ रहे थे, तभी गांव के ही गोरधन उर्फ दिलेराम से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गोरधन ने शराब के नशे में बच्चों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे चारों बच्चे झुलस गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने त्वरित अनावरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर आरोपी गोरधन को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यह ज्वलनशील पदार्थ लक्सर कस्बे में स्थित मामचंद पंसारी की दुकान से खरीदा था, जिसे शिवा पुत्र संजय निवासी मैन बाजार लक्सर संचालित कर रहा था। पुलिस ने तहसीलदार लक्सर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापा मारा, जहां से 18 जरीकैन (लगभग 800 लीटर) अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया।

पुलिस कार्यवाही की भनक लगते ही दुकानदार फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी गोरधन उर्फ दिलेराम को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0-1035/25
धारा 124(2) बीएनएस, धारा 6 पॉइजन एक्ट 1919

गिरफ्तार अभियुक्त:
गोरधन उर्फ दिलेराम पुत्र मुकन्दा राम निवासी भिक्कमपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी:

1. घटना में प्रयुक्त ज्वलनशील पदार्थ की कैन

2. 18 जरीकैन में लगभग 800 लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ

पुलिस टीम:
राजीव रौथान (प्रभारी कोतवाली लक्सर), व0उ0नि0 लोकपाल परमार, उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी, अ0उ0नि0 रंजीत नौटियाल, कानि0 सन्दीप रावत, कानि0 अमित रावत, कानि0 दिगम्बर राय, कानि0 बीरेन्द्र – कोतवाली लक्सर

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleएनपीसीवीबी कौशल विकास शिक्षा परिषद द्वारा “शिक्षक रत्न अवार्ड” की घोषणा
Next Article पिरान कलियर की सड़कों और नालियों की बदहाली पर उठी आवाज़ — सभासद प्रतिनिधि गुलफाम साबरी ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा ज्ञापन

संबधित खबरें

लक्सर: फाइनेंस कर्मी से लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 1.85 लाख रुपये बरामद

February 3, 2026

लक्सर की बेटी बनी क्षेत्र का गौरव : 9 वर्षीय अनिष्का शर्मा को गोल्ड जीतने पर अध्यक्ष अभिषेक चौहान ने किया सम्मानित

January 23, 2026

नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 70 यूनिट रक्त एकत्रित

December 5, 2025

खेतों में ट्यूबवेल मोटरों की तांबा वायर चोरी का खुलासा, पुलिस ने एक शातिर चोर को दबोचा

December 5, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.