Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल — एसएसपी देहरादून को हटाकर STF की जिम्मेदारी, प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून और नवनीत भुल्लर को हरिद्वार की कमान

February 13, 2026

भगवानपुर में कांग्रेस की रणनीति बैठक, 16 फरवरी की रैली को लेकर तैयारी तेज

February 13, 2026

रुड़की : नशे की साजिश और हैवानियत का अंत — तीसरा आरोपी भी पहुंचा जेल

February 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल — एसएसपी देहरादून को हटाकर STF की जिम्मेदारी, प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून और नवनीत भुल्लर को हरिद्वार की कमान
  • भगवानपुर में कांग्रेस की रणनीति बैठक, 16 फरवरी की रैली को लेकर तैयारी तेज
  • रुड़की : नशे की साजिश और हैवानियत का अंत — तीसरा आरोपी भी पहुंचा जेल
  • शराब के नशे में रची लूट की झूठी कहानी, डायल 112 को गुमराह करना पड़ा भारी — पुलिस ने उतारा पूरा खुमार
  • खेड़ाजट फायरिंग कांड में पुलिस का कसता शिकंजा, फरार आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों संग पहुंची टीम
  • मेहवड़-पिरान कलियर रोड पर लूट की वारदात, राहगीरों ने दिखाया साहस — तीन आरोपी धुनाई के बाद फरार
  • आईआईटी छात्र की तलाश में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, एसएसपी पहुंचे मौके पर; बड़े स्तर पर सर्च अभियान
  • लिव-इन में रह रही छात्रा की प्रसव के बाद मौत, अब अविवाहित पिता का नवजात को अपनाने से इनकार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
लक्सर

लक्सर : पुलिस ने सुलझाया टांडा मेहतोली हत्याकांड — नशे में बहस बनी मौत की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार

"शराब की महफ़िल बनी मौत का मंच — नशे में धुत दोस्तों ने ही दे दिया मौत का धक्का..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 19, 2025

लक्सर : (फरमान मलिक) ग्राम टांडा मेहतोली में जोहड़ के पास मिले अज्ञात शव की गुत्थी को लक्सर पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

16 अक्टूबर को बूरा फैक्ट्री के पास जोहड़ में एक अज्ञात पुरुष शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फिल्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया और अथक प्रयासों के बाद शव की पहचान ग्राम टांडा मेहतोली निवासी नितिन पुत्र स्वर्गीय जातिराम के रूप में की। बताया गया कि नितिन 14 अक्टूबर से लापता था।

18 अक्टूबर को मृतक के भाई नवीन ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर गांव के कंवरपाल उर्फ कल्लू, रवि और रजत पर हत्या का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी लक्सर को शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मात्र कुछ घंटों में वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों — कंवरपाल उर्फ सुमित उर्फ कल्लू (27 वर्ष) और रजत पुत्र रवि (24 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम टांडा मेहतोली — को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

हत्या का कारण:
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात तीनों दोस्त साथ में शराब पी रहे थे। नशे की हालत में आपसी कहासुनी बढ़ गई और झगड़े के दौरान उन्होंने नितिन को जोहड़ में धक्का दे दिया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घर चले गए और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की तैयारी में थे।

पुलिस टीम:

* राजीव रौथान – प्रभारी कोतवाली लक्सर

* व.उ.नि. लोकपाल परमार

* उ.नि. हरीश गैरोला

* अ.उ.नि. रंजीत नौटियाल

* हे.कानि. रियाज अली

* कानि. हिमांशु चौधरी

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleभाजपा का नया अध्याय — मुख्यमंत्री धामी ने किया रुड़की भाजपा कार्यालय का उद्घाटन
Next Article हरिद्वार: 24 घंटे में दो युवकों ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

संबधित खबरें

लक्सर: फाइनेंस कर्मी से लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 1.85 लाख रुपये बरामद

February 3, 2026

लक्सर की बेटी बनी क्षेत्र का गौरव : 9 वर्षीय अनिष्का शर्मा को गोल्ड जीतने पर अध्यक्ष अभिषेक चौहान ने किया सम्मानित

January 23, 2026

नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 70 यूनिट रक्त एकत्रित

December 5, 2025

खेतों में ट्यूबवेल मोटरों की तांबा वायर चोरी का खुलासा, पुलिस ने एक शातिर चोर को दबोचा

December 5, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.