सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम कुमार शॉ, जो 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे, मंगलवार को लगभग 20 दिन बाद भारत लौट आए।BSF के अनुसार, कांस्टेबल पूर्णम कुमार को सुबह 10:30 बजे पाकिस्तान ने भारत को सौंपा।

बताया जा रहा है कि जवान पूर्णम कुमार गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान की ओर चले गए थे, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।

भारत ने इस मामले को कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर गंभीरता से उठाया था। आज सुबह 10:30 बजे, कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर BSF द्वारा पाकिस्तान से वापस लाया गया।
कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और उन्हें पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।

BSF के वरिष्ठ अधिकारियों ने जवान की वापसी की पुष्टि की है और बताया कि उन्हें भारत में सुरक्षित रूप से वापस लाया गया है। वर्तमान में उनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन परिस्थितियों में वह सीमा पार कर गए थे और पाकिस्तान में उनके साथ कैसा व्यवहार हुआ।