Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
  • पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
  • रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
  • रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
हरिद्वार

जनसुनवाई कार्यक्रम में 72 शिकायतें दर्ज, 31 का मौके पर निस्तारण — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

"रतमऊ नदी में अवैध खनन की शिकायत दर्ज — जिलाधिकारी करेंगे जांच के बाद कार्यवाही के निर्देश जारी..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesNovember 10, 2025

हरिद्वार: (फरमान मलिक) हरिद्वार जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में प्रत्येक सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस सप्ताह आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 72 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 31 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु भेजा गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अतिक्रमण, राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत आपूर्ति और सफाई जैसी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रमुख रूप से प्राप्त हुए।

ग्राम भोगपुर की प्रधान संतोषी देवी ने टाडा भागमल रोड पर हो रहे अवैध निर्माण को हटवाने की मांग की। डालूवाला मजबता निवासी राजेश कुमार पुत्र अमीचंद ने अपनी भूमि पर कब्जा दिलवाने का अनुरोध किया। लालढांग निवासी जानकी देवी पत्नी स्वर्गीय वीरेश चंद ने ग्राम अन्नेकी हेतमपुर स्थित अपने प्लॉट (खसरा संख्या 1574) पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग रखी।

पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर से होकर गुजरने वाली रतमऊ नदी में अवैध खनन के मामले पर भी शिकायत दर्ज हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को जांच और कार्यवाही के निर्देश देने की बात कही।

विपिन कुमार, निवासी ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी ने अपनी भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा किए गए कब्जे को हटाने की गुहार लगाई। वहीं चंद्रशेखर गोस्वामी ने दूधिया वन घाट नंबर-01 पर निराश्रित पशुओं के लिए बने आश्रय स्थल के विस्तारीकरण और आवश्यक सुविधाएं दिलवाने की मांग की।

इसके अलावा, डॉ. प्रकाश चिंतामणि मालसे ने सूर्य कॉम्प्लेक्स स्थित दुकान के आगे रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। ग्राम मूलदासपुर के निवासियों ने मूलदासपुर माजरा से धनौरी तक सड़क निर्माण कराने की आवश्यकता बताई।

जे.आर.डी. इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञान मार्ग रोड, गढ़ कुतुबपुर बहादराबाद मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण छात्र-छात्राओं को हो रही असुविधा के समाधान हेतु भी आवेदन दिया गया।

नितिन कुमार पुत्र सतीश, निवासी मुण्डवाना ने गांव में गंदगी और तालाबों की सफाई न होने से फैल रही बीमारियों की आशंका को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleकलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक सम्पन्न — नए पत्रकारों की ज्वाइनिंग, जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा
Next Article शहरी क्षेत्रों में यूसीसी पंजीकरण में सुस्ती पर डीएम सख्त — कम प्रगति वाले अधिकारियों का रुकेगा वेतन, 100 ग्राम पंचायतों में विकसित होंगे खेल मैदान

संबधित खबरें

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक

April 16, 2026

अवैध खनन पर कार्रवाई के दावे फेल : लंढौरा में अवैध खनन बेखौफ जारी, प्रशासन पर उठे सवाल

April 14, 2026

विकास की राह पर दौड़ता लंढौरा, विधायक उमेश कुमार के कामों की हो रही सराहना

April 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.