Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ

March 15, 2026

56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

March 13, 2026

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कराया सामूहिक इफ्तार, रोजेदारों ने मांगी अमन और खुशहाली की दुआ
  • 56 करोड़ के नगर निगम घोटाले में पटवारी पर कार्रवाई की मांग तेज, सुराज सेवा दल ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
नई दिल्ली

ना UPSC का चक्कर, ना ट्रेनिंग की टेंशन, दो लाख रुपये देकर सीधे मिल गई ‘IPS’ की वर्दी.. पुलिस ने पूछा तो बोला- ‘मैं तो IPS हूं’

Haridwar TimesBy Haridwar TimesSeptember 21, 2024

“जमुई में फर्जी IPS अधिकारी को दारोगा ने किया अरेस्ट: वर्दी पहन कर जा रहा था 18 साल का युवक..

जमुई : (फरमान मलिक) बिहार के जमुई जिले में एक युवक से 2 लाख रूपए में पुलिस अधिकारी बनाने के नाम पर फ्रॉड हो गया। युवक को नौकरी तो नहीं मिली, लेकिन वर्दी जरूर थमा दी गई। वो भी आईपीएस की। जिसे पहनकर युवक पहले अपने गांव में घूमा और फिर शहर में, ठग ने उसे एक नकली पिस्टल भी दी थी। शुक्रवार को सिकंदरा पुलिस ने फर्जी आईपीएस अफसर बन कर घूम रहे संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के जमुई में बिना UPSC पास किए 18 साल का लड़का बन गया आईपीएस। पुलिस ने पूछा तो बोला- ‘मैं तो IPS हूं’ फिर जो हुआ, देखिए वीडियो। #FakeIPS pic.twitter.com/PFoQbzVo6G

— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) September 20, 2024

गिरफ्तार युवक की पहचान लखीसराय जिला के हलसी थाना क्षेत्र के गोवर्धन बीघा गांव निवासी भगलू मांझी के 18 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई. पूछताछ के क्रम में मिथिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों पहले उसकी मुलाकात खैरा के मनोज सिंह से हुई थी.

मनोज सिंह ने उसे दो लाख में पुलिस अधिकारी बना देने का प्रलोभन दिया. पिछले महीने मिथिलेश ने मनोज सिंह को दो लाख रुपये भी दिये. मिथिलेश मांझी ने बताया कि पैसा लेने के बाद मनोज सिंह ने आज सुबह उसे खैरा बुलाया जहां एक सरकारी स्कूल में उसे आईपीएस की वर्दी दी.

खैरा से वर्दी पहन कर वह अपने घर गया और पूरे गांव में घूमा. उसके बाद वह वर्दी पहने बाइक से सिकंदरा पहुंच गया. सिकंदरा पहुंच कर वह जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी व पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी गुड्डू यादव के आवास के बाहर मुख्य सड़क पर घूम रहा था. जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने उसकी बाइक को जब्त कर लिया है.

पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आईपीएस अधिकारी का रूप धारण किए युवक ने बताया कि खैरा के रहने वाले किसी मनोज सिंह ने उसे पुलिस अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए और उसके बाद उसे पुलिस की वर्दी दी है। उक्त मनोज सिंह ने उसे नकली पिस्टल भी दी।

फिलहाल पुलिस को जब मामला ठगी का प्रतीत हुआ तो महकमा पूरे मामले की तहकीकात में जुट गया। अभी तक आरोपी मनोज सिंह का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस खैरा के मनोज सिंह की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर मनोज सिंह कौन है, जिसने युवक के साथ ठगी कर फर्जी आईपीएस बनाने में अपनी भूमिका निभाई है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleपिरान कलियर : पशु आहार से भरे ट्रक की चोरी, पुलिस ने 6 घंटे में किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Next Article लक्सर : स्कूलों के आस-पास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध वाहनों के विरुद्व पुलिस की कार्यवाही, 05 बाइक सीज

संबधित खबरें

#BREAKING | बारामती विमान हादसे में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत- DGCA ने की पुष्टि

January 28, 2026

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा — इंडस्ट्री और फैंस में शोक

November 24, 2025

देश के 53वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

November 24, 2025

धर्मेंद्र के निधन की फेक न्यूज पर भड़कीं हेमा मालिनी — बोलीं, “बेहद अपमानजनक है ये अफवाहें”

November 11, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.