Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026

UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल

March 7, 2026

रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

February 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
  • UPSC में 708वीं रैंक किसकी? सोशल मीडिया पर भ्रम, केरल और पिरान कलियर की लड़कियों की तस्वीरें वायरल
  • रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
  • ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
  • नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
रूडकी

भाजपा का नया अध्याय — मुख्यमंत्री धामी ने किया रुड़की भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

यह कार्यालय संगठन की आत्मा और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक : सीएम धामी
Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 18, 2025

रुड़की : (फरमान मलिक) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के नवनिर्मित जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा, संगठन की मजबूती और जनसेवा की भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक हवन और पूजन के साथ हुई, जिसमें प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने देवी मां की आराधना की। मुख्यमंत्री धामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि, महामंत्री कुंदन सिंह परिहार, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, करतार सिंह भड़ाना, मेयर अनीता देवी अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और राकेश गिरी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा देशभर में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रही है और आधुनिक तकनीक से लैस कार्यालय इसका प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि यह भवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने में नई ऊर्जा देगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने मुख्यमंत्री और सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्यालय संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित हुए हैं, और भाजपा आने वाले चुनावों में प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता के हितों के लिए समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेवा ही संगठन” के मंत्र को अपनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाएं।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी, विधानसभा प्रत्याशी कुंवरानी देवयानी, राजपाल सिंह मास्टर, सत्यपाल, मुनीष सैनी, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, मयंक गुप्ता, राजेश सैनी, ललित मोहन अग्रवाल, अजीत सिंह, सुबोध राकेश, पवन सिंह तोमर, अनीस गौड़, सुशील त्यागी, संजय अरोड़ा, सुशील राठी, संजीव तोमर, भीम सिंह, सौरभ गुप्ता, मनीष त्यागी, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल (जिला कोषाध्यक्ष), पंकज नंदा (जिला मीडिया प्रभारी), कदम सिंह (कार्यालय प्रभारी), गीता मलिक (सह प्रभारी), अनुज त्यागी (सह प्रभारी) और सुशील रावत (आईटी प्रभारी) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल और अक्षय प्रताप ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी, चेयरमैन विजयपाल सिंह, अवनीश शर्मा, गुरजिंदर सैनी, गौरव मोहन, संदीप पुरी, सुरेश सैनी, राजीव राणा, मनोज मुंडलाना, धीर सिंह, ठाकुर संजय सिंह, प्रदीप त्यागी, दिनेश कौशिक, सतीश कौशिक, अनिल शर्मा, आदेश सैनी, सौरभ सिंघल, प्रमोद गोयल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleहरिद्वार नगर निगम का बड़ा फैसला: दिवाली पर सफाईकर्मी-अधिकारी रहेंगे मुस्तैद, अवकाश रद्द, लापरवाही पर दो को कारण बताओ नोटिस
Next Article लक्सर : पुलिस ने सुलझाया टांडा मेहतोली हत्याकांड — नशे में बहस बनी मौत की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार

संबधित खबरें

अमित शाह को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवा दल को मंगलौर में रोका, पुलिस से झड़प और कार्यकर्ताओं ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

March 7, 2026

रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील

February 26, 2026

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

February 22, 2026

आखिरकार खत्म हुआ इंतज़ार — मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ IIT छात्र का शव

February 17, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.