Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
बहादराबाद

चाचा की हत्या कर भतीजे ने रचा आत्महत्या का नाटक, पथरी पुलिस ने 48 घंटे में सच्चाई की उजागर

Haridwar TimesBy Haridwar TimesDecember 5, 2025

पथरी : (फरमान मलिक) ग्राम धारीवाला में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक मौत का सच पथरी पुलिस ने मात्र 48 घंटे में उजागर कर दिया। दो दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि सुरेश पुत्र सुखबीर, उम्र 42 वर्ष, की घर के भीतर मौत हो गई है। परिवारजन इसे आत्महत्या बता रहे थे, लेकिन शव के गले पर मिले निशानों ने संदेह पैदा किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

तीन दिसंबर को आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मौत फांसी नहीं, बल्कि गला घोंटने (strangulation) से हुई है। चूंकि मृतक अविवाहित था और उसकी संतान नहीं थी, इसलिए परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी। चौकी प्रभारी फेरूपुर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पुलिस को सबसे अधिक संदेह उसी व्यक्ति पर हुआ जो सबसे ज़्यादा रो–रोकर आत्महत्या की कहानी सुना रहा था— मृतक का भतीजा सुनील। घटना के वक्त सबसे पहले वही कमरे में पहुंचा था और उसने ही परिवार को बताया था कि “चाचा ने फांसी लगा ली, मैंने उतारकर खाट पर लिटा दिया।”

पूछताछ में सुनील टूट गया और पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। उसने स्वीकार किया कि सुरेश शराब के नशे में घेर में लेटा हुआ था, तभी गुस्से में आकर उसने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसने शव को टीनशेड के एंगल से लटकाने की कोशिश की, लेकिन शरीर भारी होने के कारण नीचे गिर गया।

अगली सुबह सुनील ने खुद ही परिजनों को “आत्महत्या” की सूचना दी और रोने–धोने का ड्रामा शुरू किया। वैज्ञानिक साक्ष्यों और घटनास्थल की बारीकी से की गई जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी सुनील पुत्र मेघपाल निवासी ग्राम धारीवाला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleपर्वतीय और आपदा–संवेदनशील उत्तराखण्ड में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षित स्वास्थ्य मानव संसाधन तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने शुरू की नई पहल
Next Article लक्सर–रुड़की रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत

संबधित खबरें

बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार

April 16, 2026

पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

February 20, 2026

डॉक्टर पति पर पत्नी को ज़हरीला पानी पिलाकर हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

February 5, 2026

पथरी पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हाल, संभव सहायता का दिया आश्वासन

September 3, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.