Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
लक्सर

शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाल व्यवस्था पर भड़की कलाम टीम, प्रेस वार्ता कर खड़े किए सवाल

"लक्सर के स्कूलों और अस्पतालों की खामियों पर डीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesSeptember 29, 2025

लक्सर : (फरमान मलिक) सामाजिक संस्था कलाम टीम फाउंडेशन ने लक्सर क्षेत्र की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संस्था ने जिलाधिकारी हरिद्वार के नाम लक्सर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

शनिवार को लक्सर स्थित चंदन पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के पदाधिकारियों ने विस्तार से शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खामियों पर सवाल उठाए। फाउंडेशन ने ज्ञापन में बताया कि दिनांक 27 सितम्बर को लक्सर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभागीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था।

इस दौरान ग्राम पंचायत सीधडु के साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं और प्रधानाध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। संस्था ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर छात्र-छात्राओं और प्रधानाध्यापकों से नृत्य कराया गया, जो शिक्षा विभाग और विद्यालय की गरिमा के बिल्कुल विपरीत है। इस तरह की घटनाओं से बच्चों के मनोबल पर नकारात्मक असर पड़ता है और शिक्षा जैसी गंभीर व्यवस्था का मज़ाक बनता है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इस आयोजन में दिव्यांगजन प्रमाण पत्र जारी किए जाने थे, लेकिन व्यवस्थाओं की कमी के कारण दिव्यांगों को निराश होकर लौटना पड़ा। संगठन ने मांग की कि लक्सर में दिव्यांगों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाए और प्रमाण पत्र निर्गत करने की ठोस व्यवस्था बनाई जाए।

फाउंडेशन ने आगे कहा कि क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। संस्था ने जिलाधिकारी से मांग की कि संबंधित अधिकारियों की विशेष जांच कराई जाए और लापरवाह शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

इसके अलावा फाउंडेशन ने यह भी आरोप लगाया कि लक्सर क्षेत्र में कई चिकित्सालय और मेडिकल स्टोर बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं। संस्था ने मांग की कि ऐसे संस्थानों की गहन जांच कर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए, ताकि आमजन को गुणवत्तायुक्त और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

कलाम टीम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन आजाद ने कहा— “स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं और प्रधानाध्यापकों से नृत्य कराना संस्थाओं का मजाक बनाना है। इस मामले में प्रशासन तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करे। चार बिंदुओं की मांग को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार के नाम ज्ञापन दिया गया है और उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही उचित कार्यवाही करेगा।”

वहीं जिला अध्यक्ष शाहरुख खान ने कहा कि अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए छात्रों और अध्यापिकाओं का इस्तेमाल अनुचित है। इस पूरे प्रकरण में विभागीय जांच कर वैधानिक कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रेस वार्ता के दौरान कलाम टीम के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड गुलशन आजाद, हरिद्वार जिला अध्यक्ष शाहरुख खान, लक्सर विधानसभा अध्यक्ष फैजुल अंसारी, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष महबूब भाई, नासिर अली, मो० इखलाख, तैयब, असलम, इकबाल, फरहान आदि मौजूद रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleहरिद्वार : जिलाधिकारी की जनसुनवाई में 89 शिकायतें दर्ज, 42 का मौके पर निस्तारण
Next Article “UKSSSC पेपर लीक मामला: युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच का दिया भरोसा

संबधित खबरें

लक्सर: फाइनेंस कर्मी से लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 1.85 लाख रुपये बरामद

February 3, 2026

लक्सर की बेटी बनी क्षेत्र का गौरव : 9 वर्षीय अनिष्का शर्मा को गोल्ड जीतने पर अध्यक्ष अभिषेक चौहान ने किया सम्मानित

January 23, 2026

नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 70 यूनिट रक्त एकत्रित

December 5, 2025

खेतों में ट्यूबवेल मोटरों की तांबा वायर चोरी का खुलासा, पुलिस ने एक शातिर चोर को दबोचा

December 5, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.