Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील

February 26, 2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

February 26, 2026

हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना

February 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
  • हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
  • ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
  • नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
  • पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
  • पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • एकजुट पत्रकार, मजबूत संगठन – कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर गंभीर मंथन
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
देहरादून

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में सुराज सेवादल का अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन भी जारी

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJanuary 6, 2026

देहरादून: (फरमान मलिक) राजधानी देहरादून के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर सुराज सेवादल का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन की गूंज अब पूरे प्रदेश में सुनाई देने लगी है, जिससे शासन-प्रशासन में भी हलचल देखी जा रही है।

आंदोलन के दौरान एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जब सुराज सेवादल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया, बल्कि स्वयं रसोई की जिम्मेदारी संभालते हुए उनके लिए भोजन तैयार किया। रमेश जोशी ने कहा कि जब तक बेटी अंकिता को इंसाफ नहीं मिलता, यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनके परिवार की तरह हैं और उनकी सेवा करना उनका कर्तव्य है।

अनशन को मजबूती देने के लिए वरिष्ठ नेता इंतजार प्रधान भी अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर डटे रहे। उन्होंने तन-मन-धन से आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। मीडिया से बातचीत में इंतजार प्रधान ने कहा कि अंकिता भंडारी का मामला सिर्फ एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की अस्मिता से जुड़ा है और सरकार को इसका जवाब देना ही होगा।

जैसे-जैसे अनशन का समय बढ़ रहा है, वैसे-वैसे जनसमर्थन भी लगातार बढ़ता जा रहा है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक दोषियों को सजा और अंकिता के परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

रमेश जोशी ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन राजनीति के लिए नहीं, बल्कि इंसाफ के लिए है। उन्होंने कहा कि अंकिता के हत्यारों को फांसी और वीआईपी नाम के खुलासे तक यह क्रमिक अनशन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। वहीं, इंतजार प्रधान ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ पूरा प्रदेश एकजुट है और सरकार की चुप्पी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleअंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और सीबीआई जांच की मांग को लेकर देहरादून की सड़कों पर उतरा सुराज सेवा दल
Next Article पिरान कलियर : पुरानी गंगनहर किनारे अवैध मजार पर प्रशासन की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

संबधित खबरें

नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक

February 22, 2026

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल — एसएसपी देहरादून को हटाकर STF की जिम्मेदारी, प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून और नवनीत भुल्लर को हरिद्वार की कमान

February 13, 2026

लिव-इन में रह रही छात्रा की प्रसव के बाद मौत, अब अविवाहित पिता का नवजात को अपनाने से इनकार

February 12, 2026

मंडी परिसर में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की आशंका

February 12, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.