ऋषिकेश : (फरमान मलिक) ऋषिकेश के तपोवन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रोमानिया की 30 वर्षीय पर्यटक टोडोस डेनिस क्रिस्टीना ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार महिला 6 अप्रैल से तपोवन स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी। 9 अप्रैल की अल सुबह करीब 3:30 बजे उसने पास के एक अन्य होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले महिला का व्यवहार असामान्य था, जिससे मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने इस घटना की सूचना रोमानियाई दूतावास को दे दी है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखा गया है और आगे की कार्रवाई दूतावास के निर्देशों के बाद की जाएगी।
Share this



