Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित

October 10, 2026

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में UCC लागू होने के बाद विवाह पंजीकरण में ऐतिहासिक वृद्धि — अब तक 3 लाख से अधिक विवाह पंजीकरण, प्रतिदिन औसतन 1,634 रजिस्ट्रेशन दर्ज

विवाह पंजीकरण की समय-सीमा 6 माह से बढ़ाकर 1 वर्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचना..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesJuly 26, 2025

देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता (UCC) के 27 जनवरी 2025 से लागू होने के बाद विवाह पंजीकरण के आंकड़ों में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। अब तक कुल 3,01,526 विवाह पंजीकरण किए जा चुके हैं, जो प्रतिदिन औसतन 1,634 पंजीकरण दर्शाते हैं। यह संख्या पूर्ववर्ती व्यवस्था की तुलना में कई गुना अधिक है।

यूसीसी लागू होने से पहले, वर्ष 2010 से लेकर 26 जनवरी 2025 तक उत्तराखण्ड विवाह पंजीकरण अधिनियम-2010 के तहत केवल 3,30,064 विवाह पंजीकृत हुए थे, जिनका प्रतिदिन औसत मात्र 67 था। यह तुलना स्पष्ट करती है कि UCC लागू होने के बाद लोगों में विवाह पंजीकरण को लेकर जागरूकता और भरोसे में भारी वृद्धि हुई है।

विवाह पंजीकरण प्रक्रिया को अब सरल, पारदर्शी और तकनीकी रूप से प्रभावी बनाया गया है, जिससे आम नागरिकों में यह प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक और भरोसेमंद बन गई है। यही कारण है कि राज्य में विवाह पंजीकरण को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

राज्य सरकार ने नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर विवाह पंजीकरण की समय-सीमा भी बढ़ा दी है। पहले जहां यह सीमा 6 माह थी, वहीं अब इसे 1 वर्ष कर दिया गया है। इस संबंध में विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण में हो रही निरंतर वृद्धि यह दर्शाती है कि यह कानून समाज को अधिक संगठित, सशक्त और विधिक रूप से संरचित करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों की सुरक्षा के लिए भी निर्णायक साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि UCC के तहत हर विवाह पंजीकरण, राज्य के सामाजिक सशक्तिकरण का प्रतीक बन रहा है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleरुड़की : जादू-टोने के शक में कंवरपाल की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Next Article कृषकों की आय में बढ़ोतरी के लिए कलस्टर आधारित जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

संबधित खबरें

बाल विहार पब्लिक स्कूल, रहमतपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित

October 10, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

August 26, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.