हरिद्वार: (फरमान मलिक) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचीं हैं। एयरपोर्ट पर सीएम धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार के लिए रवाना हुईं जहां वह हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

समारोह में उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर हो रहा है। कल वे विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।

Share this

Comments are closed.

Exit mobile version