- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
- पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
- नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
- आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
- साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
- ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
- 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Author: Haridwar Times
हरिद्वार। SSP हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की नियमित निगरानी की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य बुजुर्गों की कुशलक्षेम जानने के साथ उनकी किसी भी समस्या की स्थिति में उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में कनखल क्षेत्र में अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है। पुलिसकर्मी घर-घर पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछ रहे हैं और उनकी जरूरतों की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस द्वारा ऐसे वरिष्ठ नागरिकों का विवरण भी दर्ज किया जा रहा…
पिरान कलियर : रुड़की के कलियर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा, जिला अध्यक्ष विशाल चौहान समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, यह मुकदमा भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलज़ार चौधरी की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में पिरान कलियर स्थित वक्फ बोर्ड की मस्जिद, दरगाह और मजारों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि इस तरह की…
लंढौरा : (फरमान मलिक) लंढौरा क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी दीपक कुमार के लिए सोमवार की शाम आखिरी सफर साबित हुई। बताया जा रहा है कि दीपक रुड़की से अपने गांव शिकारपुर लौट रहे थे। इसी दौरान नगला इमरती गांव के पास सड़क पर लटक रहा चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना दीपक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उनके भाई मौके पर पहुंचे और घायल दीपक को उपचार के लिए रुड़की स्थित विनय विशाल अस्पताल ले गए। जहां…
रुड़की। फोनिक्स विश्वविद्यालय में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में चल रहे प्री थल सेना शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेत्री साध्वी प्राची दीदी ने पहुंचकर सैन्य अधिकारियों, एनसीसी अधिकारियों और सिविल स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि रक्षा सूत्र महज एक धागा नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा में समर्पित वीर जवानों और समाज के बीच विश्वास, सम्मान एवं आत्मीयता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के साथ एनसीसी अधिकारी और कैडेट्स भी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना…
पिरान कलियर। साबिर पाक के उर्स के चलते कलियर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं, लेकिन इसी बीच स्थानीय लोगों ने अपने ही घरों तक पहुंचने में परेशानी का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उर्स के दौरान कई प्रमुख रास्तों पर आवाजाही नियंत्रित किए जाने के कारण उन्हें अपने घर लौटने में दिक्कत हो रही है। कुछ लोगों का दावा है कि आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र दिखाने के बावजूद उन्हें मुख्य मार्ग से आगे जाने…
रुड़की, हरिद्वार। फोनिक्स विश्वविद्यालय, इमलीखेड़ा में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में चल रहे प्री थल सेना शिविर में बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देहात, हरिद्वार श्री शेखर सुयाल ने एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराधों से बचाव, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग तथा सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। श्री शेखर सुयाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीक के साथ-साथ साइबर अपराधों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को इंटरनेट…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर रहमतपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की ओर से रहमतपुर चौक (बागड़ी पर) राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए ठंडे का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और ठंडा ग्रहण किया। आयोजन के दौरान लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद भी दी गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश का मुबारक दिन है। इस अवसर पर जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना नेक…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रह. के 758वें सालाना उर्स का आगाज गुरुवार को परचम कुशाई की रस्म के साथ हुआ। दरगाह के मुख्य द्वार पर सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में यह रस्म अदा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद दरगाह परिसर में मौजूद रहे। परचम फहराए जाने के साथ ही दरगाह परिसर अकीदत और रूहानियत से सराबोर नजर आया। जायरीनों ने साबिर पाक की दरगाह पर हाजिरी देकर मुल्क में अमन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस दौरान परिसर में दाता…
रहमतपुर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलमती (उम्र करीब 65 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे फूलमती उठकर घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उनके हाथ पर काट लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और महिला को उपचार के लिए ले लेकर गए लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) कलियर प्रेस क्लब रजि. की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने आपसी एकजुटता और विश्वास का परिचय देते हुए बिना किसी चुनावी प्रक्रिया के पदाधिकारियों का चयन किया तथा वर्तमान नेतृत्व पर दोबारा भरोसा जताया। सर्वसम्मति से जावेद साबरी को अध्यक्ष, सर्वर सिद्दीकी को उपाध्यक्ष, जावेद अंसारी को महामंत्री, असलम खान को सचिव तथा नोशाद अली को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित पत्रकारों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जावेद साबरी…
