Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
  • पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
  • रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
  • रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
देहरादून

राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले 142 स्थाई असिस्टेंट प्रोफेसर, चयनित विशेषज्ञों की जल्द होगी तैनाती

Haridwar TimesBy Haridwar TimesNovember 18, 2025

देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों के विभिन्न संकायों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का परीक्षा परिणाम विषयवार घोषित कर दिया है। चयनित 142 विशेषज्ञ चिकित्सकों को अब प्रदेश के अलग–अलग मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ही प्रथम तैनाती दी जाएगी।

इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होगी, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और सम्बद्ध चिकित्सालयों में मरीजों को अधिक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। इसी क्रम में चयन बोर्ड ने निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षा आयोजित कर विभिन्न विषयों में चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम घोषित किया है।

चयन बोर्ड के अनुसार कुल 142 विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया गया है। इसमें एनेस्थीसिया से 16, एनाटॉमी, पीडियाट्रिक्स और बायोकैमेस्ट्री से 7–7, ब्लड बैंक, रेडियोथेरेपी और डर्मेटोलॉजी से 3–3, कम्युनिटी मेडिसिन और पैथोलॉजी से 12–12, डेंटिस्ट्री से 2, इमरजेंसी व फॉरेंसिक मेडिसिन से 1–1, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन और फार्माकोलॉजी से 5–5, माइक्रोबायोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स से 9–9, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनी से 8, ऑप्थैल्मोलॉजी से 4 तथा ईएनटी, साइकाइट्री और फिजियोलॉजी से 6–6 असिस्टेंट प्रोफेसरों का चयन शामिल है।

इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्त किया जाएगा। स्थाई फैकल्टी मिलने से शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध कार्यों में आवश्यक मजबूती आएगी, जिसका सीधा लाभ मेडिकल छात्रों और अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को मिलेगा।

— डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleपिरान कलियर : गोल्डन टेलीकॉम एंड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह, लक्की ड्रा में बंटी स्कूटी व ढेर सारे गिफ्ट
Next Article बंद घरों में सेंध लगाकर लाखों के जेवर उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, शेयर मार्केट के घाटे ने बना दिया चोर

संबधित खबरें

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा

April 14, 2026

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे… विकास और रफ्तार का नया अध्याय, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

April 14, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी सख्त, विकास कार्यों में तेजी और 20 दिन में लंबित घोषणाओं पर आदेश जारी करने के निर्देश

April 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.