Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
  • पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
  • रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
  • रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
हरिद्वार

शहरी क्षेत्रों में यूसीसी पंजीकरण में सुस्ती पर डीएम सख्त — कम प्रगति वाले अधिकारियों का रुकेगा वेतन, 100 ग्राम पंचायतों में विकसित होंगे खेल मैदान

Haridwar TimesBy Haridwar TimesNovember 10, 2025

हरिद्वार : (फरमान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्पलाइन, जिला योजना एवं यूसीसी के अंतर्गत चल रहे पंजीकरण कार्यों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने नगर निकायों में अपेक्षाकृत कम पंजीकरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि नवंबर माह में प्रगति नहीं बढ़ी तो संबंधित अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा।

डीएम ने कहा कि जिन वार्डों में शत-प्रतिशत पंजीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन क्षेत्रों के सभासदों एवं पार्षदों को सम्मानित किया जाए ताकि अन्य क्षेत्र भी प्रेरित हों।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करते समय संबंधित शिकायतकर्ता से भी वार्ता की जाए, ताकि समाधान संतोषजनक और प्रभावी हो। उन्होंने कहा कि शिकायतों को अनावश्यक लंबित न रखा जाए और सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, सरल एवं संतोषजनक तरीके से किया जाए।

जिला योजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्य समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। ग्रामीण निर्माण विभाग को स्कूलों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूलों के शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी को दिए गए।

100 ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान
डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों में छोटे-छोटे खेल मैदान विकसित किए जाएं। इसके लिए खनन प्रभावित 100 ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विद्युत चोरी पर सख्ती के निर्देश
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत चोरी कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वालों पर निरंतर छापेमारी की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से न केवल राजस्व की हानि होती है बल्कि विद्युत वितरण प्रणाली पर भी असर पड़ता है और लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होती है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, अपर परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरंग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleजनसुनवाई कार्यक्रम में 72 शिकायतें दर्ज, 31 का मौके पर निस्तारण — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
Next Article दिल्ली: लाल किले के पास जोरदार विस्फोट, 9 की मौत – कई घायल… देखे वीडियो

संबधित खबरें

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक

April 16, 2026

अवैध खनन पर कार्रवाई के दावे फेल : लंढौरा में अवैध खनन बेखौफ जारी, प्रशासन पर उठे सवाल

April 14, 2026

विकास की राह पर दौड़ता लंढौरा, विधायक उमेश कुमार के कामों की हो रही सराहना

April 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.