Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
हरिद्वार

हरिद्वार नगर निगम का बड़ा फैसला: दिवाली पर सफाईकर्मी-अधिकारी रहेंगे मुस्तैद, अवकाश रद्द, लापरवाही पर दो को कारण बताओ नोटिस

Haridwar TimesBy Haridwar TimesOctober 18, 2025

हरिद्वार : (फरमान मलिक) दीपों के महापर्व दिवाली के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हरिद्वार नगर निगम ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के सभी फील्ड कर्मचारियों और अधिकारियों की दिवाली पर छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। सभी कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे, वहीं वरिष्ठ अधिकारी भी व्यवस्था का सुपरविजन करेंगे।

भूपतवाला में कूड़ा मिलने पर मुख्य नगर आयुक्त ने स्थानीय सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी पर अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोबारा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

रानीपुर मोड़ क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय पार्षद श्री राजेश शर्मा तथा स्थानीय व्यापारियों से संवाद कर सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। नगर निगम द्वारा यहां आमजन की सुविधा और दैनिक सफाई कार्य को सुदृढ़ करने के लिए लगाए गए ट्विन डस्टबिनों की व्यवस्था का भी उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने कहा कि दीपावली एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए शहर में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस क्रम में सफाई कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द करते हुए उन्हें पूर्ण क्षमता से कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने सुपरवाइज़रों के माध्यम से बाज़ार क्षेत्रों में व्यापारियों को कम्पोस्टेबल कूड़ा बैग उपलब्ध कराएं, ताकि प्लास्टिक कचरे की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान भूपतवाला क्षेत्र में कुछ स्थानों पर कूड़े के ढेर पाए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने संबंधित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह एजेंसी पर जुर्माना लगाने एवं एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार ने यह कड़ा निर्णय शहर की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए लिया है। त्योहार के दौरान आमतौर पर घरों और बाजारों से कूड़ा-कचरा अधिक निकलता है, जिसके मद्देनजर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि व्यवस्था कहीं भी बाधित न हो।


ज्वालापुर और कनखल में दिए गए सख्त निर्देश

नगर आयुक्त ने ज्वालापुर और कनखल क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों क्षेत्रों के मुख्य सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर रखें और किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


लापरवाही पर दो अफसरों को नोटिस

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने भूपतवाला क्षेत्र में निष्काम सेवा ट्रस्ट के पास कूड़ा फैला हुआ पाया। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। जब क्षेत्र के सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर मौके पर मौजूद नहीं मिले, तो नगर आयुक्त नंदन कुमार ने तत्काल प्रभाव से इन दोनों अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के समय ड्यूटी से अनुपस्थित रहना और लापरवाही बरतना गंभीर अनुशासनहीनता है। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी पर अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए हैं और दोबारा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि दिवाली के अवसर पर हरिद्वार की स्वच्छता सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleहरिद्वार जनपद में एक और कर्मचारी निलंबित — जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की कार्रवाई
Next Article भाजपा का नया अध्याय — मुख्यमंत्री धामी ने किया रुड़की भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

संबधित खबरें

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक

April 16, 2026

अवैध खनन पर कार्रवाई के दावे फेल : लंढौरा में अवैध खनन बेखौफ जारी, प्रशासन पर उठे सवाल

April 14, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.