- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
- महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
- रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
- ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
- हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
- कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
- बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Author: Haridwar Times
“पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ पेशा नहीं, एक सेवा का माध्यम है। मैं महासचिव पद से हट रहा हूँ, लेकिन पत्रकारिता और समाजसेवा से मेरा रिश्ता पहले की तरह ही मजबूत बना रहेगा : जावेद अंसारी पिरान कलियर : कलियर क्षेत्र के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अंसारी ने कलियर प्रेस क्लब के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में निजी कारणों का हवाला देते हुए क्लब अध्यक्ष को यह पत्र सौंपा। जावेद अंसारी का पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों में लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने क्लब में रहते हुए पत्रकारों की समस्याओं को उठाने, मीडिया…
चारधाम यात्रा : चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ में चौथे दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। विगत 30 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। इसके बाद 2 मई को श्री केदारनाथ और चार मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम सनातन धर्म का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। यहां…
ऋषिकेश : पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। इस आतंकी हमले के दौरान एम्स ऋषिकेश में एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर मिठाई बांटने का आरोप लगाया गया है। ये आरोप हिंदू संगठन के लोगों ने लगाया है। इसके चलते एम्स के गेट के बाहर विश्व हिंद परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन और संबंधित डॉक्टर को हटाए जाने की मांग भी की गई। बजरंग दल के संयोजक नरेश उनियाल का आरोप है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में इतने हिन्दू मारे गए तब पूरा देश गमगीन था।…
Mock Drill : (फरमान मलिक) पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए कई राज्यों से 7 मई को ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करने को कहा है. ‘मॉक ड्रिल’ में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन को चालू करना, लोगों को ‘हमले’ की स्थिति में खुद को बचाने का प्रशिक्षण देना शामिल है. मॉक ड्रिल में क्या किया जाएगा आपको बता दे पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार एक्शन में है. पिछले दिनों पीएम मोदी ने तीनों सेना के अध्यक्ष के साथ बैठक की थी, जिसमें…
सुल्तानपुर: पत्रकारों की एकजुटता और लोकतांत्रिक पत्रकारिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रेस क्लब सुल्तानपुर का गठन किया गया। क्रांतिकारी पत्रकार अरुण कुमार देव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ मोहम्मद साजिद को सचिव, सूरज सिंह को कोषाध्यक्ष, गुलशन आजाद को प्रवक्ता व विनोद धीमान व अनिल वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है । इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि, “आज के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता करना एक चुनौती बन चुका है। ऐसे समय में प्रेस क्लब को मजबूत आधार देने और पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया…
पिरान कलियर (रागिब नसीम) पिरान कलियर में दरगाह किलकिला सहाब के पास वे टू लाइव फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) योजना के तहत युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता के लिए सर्टिफिकेट और टी-शर्ट कीट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास राज राय और दिनेश खटाना ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा यह आयोजन हमारे युवाओं की प्रतिभा और परिश्रम को पहचानने का एक प्रयास है। हमें विश्वास है कि ये सर्टिफिकेट युवाओं को अपने करियर और जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने में प्रोत्साहित करेंगे।…
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। यह बैठक 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार आयोजित की गई। सरकार ने इस बैठक में जातिगत जनगणना, गन्ना किसानों के लिए राहत और मेघालय-असम को जोड़ने वाले नए हाइवे जैसे बड़े मुद्दों पर निर्णय लिए। केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसले में जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है। इसे मूल जनगणना के साथ ही शामिल किया जाएगा। इस कदम से सामाजिक और आर्थिक नीतियों को और बेहतर बनाने में मदद…
पिरान कलियर : थाना पिरान कलियर क्षेत्र के मेहवड़ कलां गांव के एक युवक पर पिता – पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिवारजन युवक को हॉस्पिटल लेकर गए जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है। जानकारी के अनुसार मुजम्मिल पुत्र फकीरा निवासी ग्राम मेहवड कला थाना पिरान कलियर ने बताया कि बीती शाम मंगलवार की शाम के 6:30 बजे उसका भाई मुर्सलीन पुत्र फकीरा जब कलियर के पास बाग में पानी दे रहा था…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को साबरी उस्मानिया वैलफेयर सोसायटी (रजिस्ट्रर) ने पिरान कलियर के पीपल चौक पर एकत्र होकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर सोसायटी से जुड़े लोगों ने कैंडल मार्च निकालते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कैंडल मार्च पीपल चौक से शुरू होकर वीआईपी चौक तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समाजसेवी लुकमान अली ने कहा कि यह हमला केवल कुछ व्यक्तियों पर…
भगवानपुर : भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी शिकोहपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुए झगड़े में एक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर घायल हुआ है। वहीं गुस्साए परिजनों ने पहले थाना भगवानपुर एवं फिर सिविल अस्पताल में हंगामा किया। मृतक के परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे खेड़ी शिकोहपुर निवासी नदीम ने बताया कि गांव में पूर्व प्रधान के पुत्रों ने बीते रोज उनके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उनके द्वारा मामले में तहरीर मंडावर पुलिस चौकी में दी गई थी। नदीम के अनुसार…
