- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
- महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
- रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
- ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
- हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
- कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
- बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Author: Haridwar Times
हरिद्वार : (फरमान मलिक) सिडकुल स्थित मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट में करीब 40 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन ने पूर्व यूनिट हेड समेत तीन कर्मचारियों पर बायो मेडिकल उपकरणों की चोरी, मरीजों से कैश लेकर गबन और दस्तावेजों में धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटर जगदम्बा प्रसाद जुयाल की तहरीर पर विकास सेठ (दिल्ली), रवि चौधरी (बिजनौर) और श्याम पाल (ग्वालियर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि यूनिट हेड रहते हुए विकास सेठ ने अन्य कर्मचारियों के साथ…
लक्सर : (फरमान मलिक) लक्सर के बसेड़ा गाँव में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक कुएं में अज्ञात शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली लक्सर पुलिस ने SDRF को मौके पर बुलाया। SDRF की टीम रात करीब 9:50 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई और पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने रेस्क्यू उपकरणों की मदद से शव को सुरक्षित बाहर निकाला और सिविल पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव किसका है, और कुएं…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग…
देहरादून : (फरमान मलिक) शासकीय आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में सभी जिला चिकित्सालयों सहित प्रमुख अस्पतालों में हेल्पडेस्क एवं आयुष्मान हेल्प डेस्क (आयुष्मान मित्र) की व्यवस्था अनिवार्य करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। चिकित्सालयों में अनावश्यक भीड़…
नई दिल्ली : (फरमान मलिक) भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को दिए जाने वाले वार्षिक पारिश्रमिक को ₹6000 से बढ़ाकर ₹12000 कर दिया है। साथ ही, BLO पर्यवेक्षकों को दी जाने वाली राशि ₹12000 से बढ़ाकर ₹18000 प्रति वर्ष कर दी गई है। आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य हेतु BLO को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी ₹1000 से बढ़ाकर ₹2000 कर दी है। इसके अलावा, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (EROs) के रूप में कार्य कर रहे उपजिला मजिस्ट्रेटों (SDMs) को अब…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला महिला एवं बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक में निर्देश दिए कि एण्टी ह्यूमन ट्रफिकिंग द्वारा रेस्क्यू किए जाने वाले बच्चों और महिलाओं को समय से घर भेजने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाएं। बैठक में दिए गए अन्य निर्देश बाल संरक्षण के लिए कड़े कदम जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि: बैठक में उपस्थित अधिकारी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरूंग, सदस्य किशोर…
नई दिल्ली : (फरमान मलिक) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 में देश की चुनावी प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत की चुनाव प्रणाली अब निष्प्रभावी हो चुकी है और 2024 के लोकसभा चुनावों में भारी धांधली के जरिए भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिलाया गया। राहुल गांधी ने कहा, “भारत की चुनाव प्रणाली पहले ही मर चुकी है। 2024 में हुई धांधली अगर 15 सीटों पर न होती, तो आज नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं होते।” उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी गंभीर…
रानीपुर : (फरमान मलिक) हरिद्वार जनपद के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवलोक कॉलोनी फेस-3 से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच चल रहे गृहक्लेश के चलते एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। महिला ने कल रात अपने ही घर में पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एएसपी जितेंद्र चौधरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतका की पहचान निक्की पांडे के रूप में…
झबरेड़ा : (फरमान मलिक) थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में पुरानी रंजिश ने शनिवार सुबह तूल पकड़ लिया। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में सुशील पुत्र तेजपाल (उम्र 60 वर्ष) और वंश पुत्र सुशील (उम्र 20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तत्काल सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 18 जून को इसी गांव में एक युवती का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने को…
हल्द्वानी : (फरमान मलिक) हल्द्वानी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां ऑनलाइन लूडो गेम की लत में डूबी एक छात्रा ने लाखों रुपये हारने के बाद आत्महत्या कर ली। मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड स्थित स्पेरो कॉलोनी का है। एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा 21 वर्षीय हर्षिता जोशी, शुक्रवार को अपने घर पर थी। जब उसकी मां और भाई बाजार से वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि हर्षिता ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया,…
