Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
उत्तराखण्ड

आयुष्मान योजना की आड़ में बड़ा फर्जीवाड़ा : रुड़की के क्वाड्रा और हरिद्वार के मेट्रो हॉस्पिटल की संबद्धता निलंबित

"सरकारी योजना थी राहत की, बना दी गई लूट की दुकान…
Haridwar TimesBy Haridwar TimesAugust 4, 2025

हरिद्वार : (फरमान मलिक) उत्तराखंड में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीजों के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (SHA) की जांच में रुड़की के क्वाड्रा हॉस्पिटल और हरिद्वार के मेट्रो हॉस्पिटल द्वारा ICU पैकेज का भारी दुरुपयोग किए जाने की पुष्टि हुई है। दोनों अस्पतालों की आयुष्मान योजना से संबद्धता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है।

प्राधिकरण ने दोनों अस्पतालों को 5 दिनों के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण देने का अंतिम अवसर दिया है। इस अवधि में दोनों संस्थान नए मरीजों की भर्ती नहीं कर सकेंगे, हालांकि पहले से भर्ती मरीजों का उपचार जारी रहेगा।


🔴 क्वाड्रा हॉस्पिटल का चौंकाने वाला खेल:

  • 1800 केस में से 1619 मरीज ICU में दिखाए गए।
  • 90% से अधिक सामान्य मरीजों को ICU में भर्ती दिखाकर महंगे पैकेज का लाभ लिया गया।
  • मरीजों को 3–6 दिन ICU में, फिर डिस्चार्ज से पहले 1–2 दिन जनरल वार्ड में शिफ्ट कर औपचारिकता पूरी की गई।
  • मरीजों के दस्तावेजों में बुखार 102°F से 98°F तक दर्शाया गया, लेकिन कोई ठोस मेडिकल प्रोफाइल नहीं।
  • ICU फोटो में न मॉनिटर चालू, न IV लाइन, यानी ICU केवल नाम का।
  • एक ही मोबाइल नंबर और एक जैसी लिखावट से कई फर्जी केस की पुष्टि।

🔴 मेट्रो हॉस्पिटल की भी जांच में खुलीं परतें:

  • सामान्य मरीजों को 3 से 18 दिन तक ICU में भर्ती दिखाया गया।
  • अस्पताल जरूरी दस्तावेज, ICU चार्ट और स्पष्ट तस्वीरें देने में असफल रहा।
  • अपलोड की गई फाइलें धुंधली और अपठनीय पाई गईं।
  • सामान्य बीमारियों को गंभीर दिखाकर योजना के महंगे पैकेज का बेजा लाभ उठाया गया।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का सख्त संदेश:

इस कार्रवाई को लेकर SHA ने साफ किया है कि आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज देना है, न कि अस्पतालों को फर्जी बिलिंग का जरिया बनाना। यदि 5 दिनों में स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो अस्पतालों की स्थायी डीलिस्टिंग की जा सकती है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleबहादराबाद : डिलीवरी के बाद दो महिलाओं की मौत, अस्पताल में हंगामा, लापरवाही के आरोप
Next Article जंगल में अवैध कैसीनो का पर्दाफाश : 12 जुआरी गिरफ्तार, 1900 कैसीनो कॉइन्स व 89,700 रुपये नकद बरामद

संबधित खबरें

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026

प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान

August 27, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.