Author: Haridwar Times

बहादराबाद : (फरमान मलिक) सतर्क ग्रामीणों ने चोरी और लूट की योजना बना रहे एक युवक को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम बौंगला निवासी डॉ. आकाश चौहान, अंशुल चौहान और सुशांत चौहान ने आरोपी रोबिन कटारिया पुत्र बबलू कटारिया निवासी सहदेवपुर, थाना पथरी को संदिग्ध परिस्थितियों में घेरकर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई। जांच में सामने आया कि रोबिन किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। बहादराबाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 325/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 106 बीएनएसएस…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) उत्तराखंड शासन ने समान नागरिक संहिता नियमावली, 2025 के अंतर्गत नि:शुल्क विवाह पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब राज्य के नागरिक 26 जनवरी 2026 तक बिना किसी पंजीकरण शुल्क के विवाह पंजीकरण करा सकेंगे। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले विवाह पंजीकरण के लिए निर्धारित ₹250 शुल्क से छूट की समय सीमा 26 जुलाई 2025 तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 26 जनवरी 2026 कर दिया गया है। इस अवधि में नागरिक सीएससी केंद्रों से केवल ₹50 (जीएसटी सहित) सेवा शुल्क देकर विवाह पंजीकरण करवा सकेंगे। नागरिकों से अपील की गई…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) सिंचाई प्रथाओं को बदलने और ग्रामीण स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम के रूप में, भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के कमांड एरिया डेवलपमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट विंग ने आईआईटी रुड़की के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य कमांड एरिया डेवलपमेंट (एम-सीएडी) आधुनिकीकरण कार्यक्रम को अनुसंधान, क्षमता निर्माण और नीतिगत नवाचार के माध्यम से मजबूत करना है। इस पहल से किसानों को अधिक कुशल, टिकाऊ और भरोसेमंद सिंचाई पद्धतियों तक पहुंच मिलेगी। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए यह परियोजना खास महत्व रखती है, जहां…

Read More

खानपुर : (फरमान मलिक) युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं। यह विचार नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर के प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश को नशामुक्त बनाने के लिए युवाओं को अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करना चाहिए और इस अभियान में सबसे अधिक संख्या में युवाओं की भागीदारी जरूरी है। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर के प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, निदेशक समाज कल्याण उत्तराखंड और…

Read More

रुड़की : (फरमान मलिक) करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बड़े बैंक घोटाले में फरार चल रहे दो प्राइवेट कर्मचारी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए। मामला 3 मई 2023 का है, जब एसबीआई मुख्य शाखा, जादूगर रोड, रुड़की के तत्कालीन शाखा प्रबंधक नवलेन्द्र झा ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि बैंक से 1.60 करोड़ रुपये का गबन किया गया है। जांच उपनिरीक्षक आनंद मेहरा को सौंपी गई, जिसमें सामने आया कि अशोक कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी आदर्श नगर, रुड़की और टीपू कुमार पुत्र बलधार सिंह निवासी सालियर, रुड़की—दोनों…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) को डीलिस्ट कर दिया है। 9 अगस्त 2025 को भारत निर्वाचन आयोग ने यह आदेश जारी किया है। डीलिस्ट किए गए 6 दलों में वो दल शामिल हैं जिन्होंने बीते 6 वर्षों से ना तो चुनाव लड़ा है और ना ही भौतिक सत्यापन में उनके कार्यालयों का कोई पता मिला है। आयोग ने डीलिस्टेड किए 6 आर.यू.पी.पी. को आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिन के भीतर अन्तिम अपील का अतिरिक्त अवसर दिया है। डीलिस्ट दलों में भारतीय जनक्रान्ति पार्टी, जनपद-देहरादून, हमारी…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने छठे और सातवें वेतनमान में दी गई अतिरिक्त वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) की वसूली पूरी तरह रोक दी है। विभाग ने न केवल आगे की वसूली निरस्त कर दी है, बल्कि जिन शिक्षकों से यह रकम पहले ही वसूल ली गई थी, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से लौटाने के निर्देश जारी किए हैं। यह मामला लगभग दो हजार शिक्षकों से जुड़ा है, जिन्हें सितंबर 2019 में चयन और प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृति के साथ अतिरिक्त वेतनवृद्धि दी गई थी। बाद में विभाग ने इसे त्रुटिपूर्ण मानते हुए प्रति शिक्षक 5 से…

Read More

देहरादून : (फरमान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ यह अभियान तीन वर्षों में राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। तिरंगा देश की स्वतंत्रता, एकता, और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। धामी ने स्वयं इस अभियान में हिस्सा लिया और सभी से आग्रह किया कि वे अपने घरों, कार्यालयों, और दुकानों पर तिरंगा फहराकर स्वाधीनता सेनानियों को…

Read More

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) पिरान कलियर थाना पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए घर से नाराज़ होकर निकले एक नाबालिग को सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया। जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2025 को पुलिस को दरगाह क्षेत्र में एक नाबालिग लावारिस हालत में घूमता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद पुत्र लुकमान, निवासी ग्राम दौलतखेड़ी, थाना नकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) बताया। बालक ने बताया कि वह सुबह घर से नाराज़ होकर बिना बताए कलियर आ गया था। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस उसे थाने लाई और उसके परिवार की तलाश शुरू की।…

Read More

हरिद्वार : (फरमान मलिक) ज्वालापुर क्षेत्र में सर्राफ परिवार को खाने में जहर देकर बेहोश करने की साजिश रचने वाले प्लेसमेंट एजेंसी संचालक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। मामला हरिलोक कॉलोनी निवासी गौरव कुमार की शिकायत पर सामने आया था। शिकायत के मुताबिक, घरेलू काम के लिए रखी गईं नेपाली मूल की दो नौकरानियां — अनिशा राय और पुष्पा — ने परिवार के चार सदस्यों को चोरी के इरादे से जहरीला पदार्थ मिला खाना खिलाया, जिससे सभी बेहोश हो गए। जांच में खुलासा हुआ कि इन नौकरानियों को दिल्ली स्थित “सूरज प्लेसमेंट” एजेंसी चलाने वाले हीरा लामा…

Read More