- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रहमतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली की पहल पर 1 मार्च से 20 दिवसीय निःशुल्क जन सेवा कैंप, ग्रामवासियों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
- रेट लिस्ट गायब, आधार दस्तावेज खुले में मिले — गंभीर लापरवाही पर सीएससी केंद्र सील
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का देर रात औचक निरीक्षण, अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
- हरिद्वार : अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग पर अब लगेगा जुर्माना
- ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, 20 हजार के लालच में दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट
- नेतृत्व, समर्पण और संगठन की ताकत का जश्न — प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का जन्मदिन बना कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक
- पथरी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
- पिरान कलियर : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Haridwar Times
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर दरगाह में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए रविवार को आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने खुद मैदान संभाल लिया। उन्होंने दरगाह परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि जायरीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कोई भी चूक स्वीकार्य नहीं होगी। आईजी ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, सीसीटीवी…
लक्सर : (फरमान मलिक) कोतवाली लक्सर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज़ बनाकर लोगों से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मछला देवी पत्नी तेलूराम निवासी जैतपुर ने तहरीर दी कि परविन्दर सैनी, सेठपाल, रवि कश्यप, संजय सैनी और पुष्पेन्द्र कुमार ने षड्यंत्र रचकर जाली कागज़ात तैयार किए और उनकी भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर में मुकदमा अपराध संख्या 818/2025 धारा 318(3), 338, 336(3), 340(2), 61(2) BNS पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर विशेष टीम गठित की गई। तलाशी अभियान के दौरान…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) थाना पिरान कलियर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार देर रात एक महिला ने डायल 112 पर सूचना दी कि ग्राम सोहलपुर के पास स्थित एक स्कूल में उसके साथ पांच युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और पीड़िता को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल, रुड़की में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) सूफी परंपरा और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए रविवार को बरेली शरीफ से आए 120 जायरीनों के जत्थे का पिरान कलियर में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जैसे ही जत्था दरगाह शरीफ पहुंचा, फूल-मालाओं से लादकर जायरीनों का गर्मजोशी से इस्तकबाल हुआ। स्वागत की अगुवाई शिफा फर्नीचर हाउस पर पूर्व बसपा प्रत्याशी वार्ड नंबर-04 शहजाद एडवोकेट ने की। उन्होंने कहा कि.. आगे शहजाद एडवोकेट ने कहा कि.. “साबिर पाक की दरगाह मोहब्बत और इंसानियत की पनाहगाह है। यहां हर जाति, हर मजहब का इंसान बराबरी से सिर झुकाता है और यही असल हिंदुस्तान की गंगा-जमनी…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) सूफी परंपरा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक साबरी झंडा काफिला शनिवार को बरेली शरीफ से पैदल सफ़र करता हुआ हरिद्वार होकर बढ़ेड़ी राजपूतान पहुंचा। यहाँ जिला पँचायत सदस्य राव आज़म शकील और राव निक्की राणा के आवास पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से काफिले का भव्य स्वागत किया और साबरी परचम को आगे रवाना किया। आज काफिला नौगजे पीर रहमतपुर में ठहरेगा और रविवार सुबह ख़त्म शरीफ के बाद पिरान कलियर की ओर रवाना होगा। कलियर शरीफ पहुँचने पर असर की नमाज़ के बाद दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली एजाज कद्दूसी साबरी दरगाह…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) विश्वप्रसिद्ध दरगाह हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैह का 757वां सालाना उर्स माह रबीउल अव्वल की पहली तारीख से शुरू होगा। इसकी शुरुआत परंपरागत मेहंदी डोरी की रस्म से होगी। सज्जादानशीन शाह अली एजाज कुद्दुसी साबरी ने शनिवार को दरगाह परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उर्स का आगाज़ रविवार को नमाज़-ए-असर के बाद मुख्य गेट पर परचमकुशाई की रस्म के साथ होगा। उसी रात रबीउल अव्वल का चाँद दिखाई देने पर सज्जादानशीन के कदीमी घर से निकलने वाली मेहंदी डोरी दरगाह शरीफ में पेश की जाएगी। उन्होंने बताया कि…
रुड़की : (फरमान मलिक) दीपक रावत हत्याकांड में फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने लगातार गैर-राज्यों में दबिश दी और आखिरकार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सोनू पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम व थाना विष्णुगढ़ जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) है। आरोपी को गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र स्थित भागीरथी रेगुलेटर फुल पुलिस कमिश्नर गेट से दबोचा गया। इससे पहले इस हत्या में मृतक की प्रेमिका और उसके एक…
रुड़की : (फरमान मलिक) रातभर हुई तेज बारिश ने शहर के हालात बिगाड़ दिए। BSM कॉलेज कैंपस में जलभराव हो गया, जिससे परीक्षा देने आए छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही गेट पर पानी भरने के कारण छात्रों को घुटनों तक पानी से होकर जाना पड़ा। कॉलेज के अंदर तक पानी घुस जाने से पेपर देने पहुंचे विद्यार्थियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। परीक्षा का समय निकलने के बावजूद कई छात्र पानी से जूझते हुए समय पर कक्षाओं तक नहीं पहुंच पाए। छात्र-छात्राओं ने बताया कि हर बार बारिश में यही हाल हो जाता है,…
रुड़की : (फरमान मलिक) शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया का है, जहां Anu Vidhyuth Pvt. Ltd. कंपनी में काम करने वाले मोहम्मद उमैर की बाइक शुक्रवार (21 अगस्त 2025) को दिनदहाड़े चोरी हो गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित उमैर निवासी रुड़की ने अपनी मोटरसाइकिल (UK07AX3757) दोपहर करीब 1:05 बजे कंपनी के बाहर खड़ी की थी। कुछ ही देर बाद अज्ञात चोर मौके से बाइक ले उड़े। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार उसने e-FIR दर्ज कराई।…
पिरान कलियर : (फरमान मलिक) नगर पंचायत की “सेवा” का नज़ारा वार्ड नंबर 3 में साफ देखा जा सकता है, जहां सड़क किनारे के साथ साथ आबादी में ही कूड़े का अंबार सजाकर रखा गया है। मज़ेदार (या कहें शर्मनाक) बात यह है कि इसी कूड़े के ढेर के सामने एक इंटर कॉलेज भी है, जहां छात्र रोज़ “ज्ञान” के साथ-साथ दुर्गंध की जबरन क्लास भी अटेंड कर रहे हैं। बारिश का तो कहना ही क्या, ऊपर से बरसात और नीचे से बहता कूड़े का पानी… सड़कों को गंदगी की नहर बना देता है। जनता का कहना है कि इस…
