- देश-दुनिया
- नई दिल्ली
- उत्तराखण्ड
- उत्तर-प्रदेश
- राजनीति
- अपराध
- टेक्नोलॉजी
- खेल
- वायरल-वीडियो
- About Us
- Contact Us
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
- महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
- रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
- ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
- हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
- कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
- बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Author: Haridwar Times
“रिश्तों की आड़ में भरोसे का सौदा, मुंहबोले भाई पर लगा धोखाधड़ी का आरोप.. देहरादून : (फरमान मलिक) मृत महिला के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 8.50 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि सुभाष ध्यानी निवासी विजय पार्क ने तहरीर दी कि उनकी बेटी नीलम ध्यानी का निधन मार्च 2022 में गंभीर बीमारी के चलते हो गया था। मृत्यु के बाद जब खाते की जांच की गई तो पता चला…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) लाहड़पुर बिजनौर (उत्तर प्रदेश) स्थित चिड़ियापुर से करीब 4 किलोमीटर आगे उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में एक कार के अचानक दोनों टायर फट गए। वाहन में मौजूद व्यक्तियों के साथ एक महिला भी सफ़र कर रही थी। रात का समय होने के कारण कार सवारों ने घबराकर 112 नंबर पर कॉल कर मदद माँगी। सूचना मिलने पर उत्तराखण्ड पुलिस थाना श्यामपुर की टीम मौके पर पहुँची। सीमा विवाद में उलझने के बजाय पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए यात्रियों को अपने वाहन से पास के पंचर की दुकान तक पहुँचाया और कार के टायर ठीक करवाए।…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) संकट की घड़ी में त्वरित कार्रवाई ने एक परिवार को टूटने से बचा लिया। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम के 112 पर सूचना मिली कि चंडी घाट बस्ती में एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही चौकी चंडी घाट पर नियुक्त थाना श्यामपुर के कॉन्स्टेबल विनीत एवं कॉन्स्टेबल तेजेन्द्र तुरंत मौके पर पहुंचे। एक पुलिसकर्मी ने युवक को बातों में उलझाकर उसका ध्यान बंटाया, जबकि दूसरे ने बंद कमरे की छत की टीन उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और पंखे से लटके युवक को नीचे उतारकर उसकी जान बचा ली।…
लक्सर : (फरमान मलिक) साइबर ठगों ने एक युवक को टेलीग्राम मैसेज के जरिए निशाना बनाकर उसके बैंक खाते से 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। समय रहते शिकायत दर्ज कराने पर साइबर क्राइम सेल ने 68 हजार रुपये होल्ड कर दिए। जानकारी के मुताबिक, दाबकी कलां गांव निवासी अभिषेक पंवार के मोबाइल पर 4 अगस्त को टेलीग्राम अकाउंट से एक मैसेज आया। जैसे ही उसने मैसेज पर क्लिक किया, उसके बैंक खाते से रकम कटने लगी। कुल आठ बार में 1.70 लाख रुपये खाते से निकल गए। पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक…
हरिद्वार : (फरमान मलिक) श्यामपुर क्षेत्र में शुक्रवार को बारा वफात का जुलूस गाजीवाली गांव से निकाला जा रहा था। जैसे ही जुलूस श्यामपुर गांव पहुंचा, बालाजी धाम आश्रम के बाहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जुलूस का मार्ग बदलकर हाईवे से आगे बढ़ाया गया। बालाजी धाम के महंत योगी श्रद्धानाथ ने आरोप लगाया कि बिना अनुमति जुलूस निकाला गया, जबकि महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी ने इसे सुनियोजित बताते हुए कहा कि जुलूस में करीब 400 लोग शामिल थे। उनका कहना है…
“न दूल्हा, न दुल्हन और ना ही रस्में… सिर्फ बारातियों की होगी मौज — दून में फर्जी शादी पर बवाल.. देहरादून : (फरमान मलिक) राजधानी में 6 सितंबर को आयोजित होने वाले एक अनोखे “फेक वेडिंग शो” को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आयोजकों ने इस कार्यक्रम को मनोरंजन और मस्ती का नया कॉन्सेप्ट बताते हुए प्रचार किया था। शो का आइडिया यह था कि इसमें न कोई असली दूल्हा होगा, न दुल्हन—सिर्फ मेहमानों को बाराती बनकर नाचने-गाने और जश्न मनाने का मौका मिलेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ निमंत्रणजैसे ही कार्यक्रम का निमंत्रण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ,…
सुल्तानपुर : (फरमान मलिक) कस्बे में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय मकान मालिक अपने परिवार सहित ससुराल गया हुआ था। पीड़ित ललित कुमार ने बताया कि वह बुधवार को घर बंद कर परिवार सहित फेरूपुर गांव गया था। गुरुवार सुबह लौटने पर देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे गहने व नकदी गायब थे। ललित के अनुसार चोर छत के रास्ते से घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना की…
मंगलौर : (फरमान मलिक) हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, नजरपूरा निवासी अंकित पुत्र मयंक देर शाम बाइक से मंगलौर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह शराब के ठेके के पास पहुंचा, तभी हरियाणा रोडवेज की एक बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा…
“स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं… 2 अल्ट्रासाउंड सील, 19 संस्थानों पर जुर्माना.. हरिद्वार : (फरमान मलिक) जनपद वासियों और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर अब नकेल कसनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई की। सघन चेकिंग अभियानमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि शिकायतों के आधार पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई। इस समिति में जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी रवि संदल, राजन ठाकुर और कुलदीप…
