Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा

September 1, 2026

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अकेले रह रहे बुजुर्गों के लिए आगे आई हरिद्वार पुलिस, घर पहुंचकर लिया सुरक्षा का जायजा
  • पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
  • नगला इमरती में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
पिरान कलियर

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई 30 लाख की रंगदारी — कलियर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने खोला विदेशी कॉल का पूरा खेल

"विदेश से आई धमकी भरी कॉल — पुलिस ने हाईटेक ठगों का पर्दाफाश किया, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी विदेश से दे रहा था धमकी..
Haridwar TimesBy Haridwar TimesNovember 7, 2025

पिरान कलियर : (फरमान मलिक) विदेश से आई धमकी भरी कॉल के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल के कड़े संज्ञान के बाद कलियर पुलिस और सीआईयू (क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट) की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है।

घटना के अनुसार, रवि कुमार पुत्र रविंद्र कुमार निवासी ग्राम धनौरी, थाना पिरान कलियर, जिला हरिद्वार को मोबाइल नंबर +971542**** से धमकी भरी कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस संबंध में थाना पिरान कलियर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने सत्यता की जांच और घटना के अनावरण के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया। जांच के दौरान तकनीकी सर्विलांस में सामने आया कि धमकी देने वाले मोबाइल नंबर का संबंध हरियाणा के जिला रोहतक के ग्राम किलोई, थाना सदर क्षेत्र से है।

जांच में पता चला कि आरोपी आशीष सैनी निवासी मूलदासपुर माजरा, थाना बहादराबाद, जिला हरिद्वार ने अपने आर्मेनिया में कार्यरत साथी अजय हुड्डा को वादी व उसके भाई का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया था। इसके बाद अजय हुड्डा ने आर्मेनिया से कॉल कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी।

पुलिस टीम ने तकनीकी व मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी आशीष सैनी पुत्र धनीराम सैनी, उम्र 36 वर्ष, निवासी मूलदासपुर माजरा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। फरार आरोपी अजय हुड्डा पुत्र सुरेश निवासी ग्राम किलोई, थाना सदर, जिला रोहतक (हरियाणा) की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अधिक धन कमाने के लालच में अजय हुड्डा के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी। अजय हुड्डा ने विदेश से धमकी भरी कॉल का नाटक रचकर पीड़ित को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने की साजिश की थी।

एसएसपी हरिद्वार ने घटना के सफल खुलासे पर पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

पुलिस टीम
थानाध्यक्ष पिरान कलियर रविन्द्र कुमार
हेड कांस्टेबल बाबूल चौहान
कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह
कांस्टेबल पुखराज सिंह चौहान
हेड कांस्टेबल सोनू कुमार
हेड कांस्टेबल कृपाल तोमर

सीआईयू टीम
निरीक्षक प्रदीप बिष्ट
हेड कांस्टेबल चमन सिंह
हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी
कांस्टेबल महिपाल सिंह
कांस्टेबल राहुल नेगी
कांस्टेबल ओशाफ खान

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleपश्चिमी अंबर तालाब हत्याकांड का खुलासा — पारिवारिक रंजिश में भाई के साले की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Next Article भगवानपर : बी.डी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर गूंजा जोश — छात्रों ने किया सामूहिक गायन

संबधित खबरें

पिरान कलियर: गुलज़ार चौधरी की तहरीर पर ललित शर्मा, विशाल चौहान समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

September 1, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की

August 26, 2026

758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..

August 13, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.