Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शारदीय कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार में 5 फरवरी से लागू रहेगा यातायात रूट डायवर्जन प्लान

February 3, 2026

मंगलौर: रविदास जयंती पर पीरपुरा में भाईचारे की मिसाल, इंतजार प्रधान ने कराया विशाल भंडारा

February 3, 2026

लक्सर: फाइनेंस कर्मी से लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 1.85 लाख रुपये बरामद

February 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • शारदीय कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार में 5 फरवरी से लागू रहेगा यातायात रूट डायवर्जन प्लान
  • मंगलौर: रविदास जयंती पर पीरपुरा में भाईचारे की मिसाल, इंतजार प्रधान ने कराया विशाल भंडारा
  • लक्सर: फाइनेंस कर्मी से लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 1.85 लाख रुपये बरामद
  • परिवहन कार्यालय का डीएम मयूर दीक्षित ने किया निरीक्षण, ई-रिक्शा सत्यापन अभियान की प्रगति की समीक्षा
  • हरिद्वार : ग्राम सराय में अंडरपास की मांग तेज, धरना स्थल पर एनएच अधिकारियों से हुई वार्ता
  • मीनस मार्ग बड़ा हादसा: हिमाचल रोडवेज की बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल
  • पिरान कलियर : रविदास जयंती पर रहमतपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली बने भाईचारे की मिसाल, आयोजन के जरिए दिया एकता का संदेश
  • विकास की राह पर पीरपुरा, तीन साल में बदली गांव की सूरत — ग्रामीणों ने बताया ऐतिहासिक
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
हरिद्वार

शारदीय कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार में 5 फरवरी से लागू रहेगा यातायात रूट डायवर्जन प्लान

Haridwar TimesBy Haridwar TimesFebruary 3, 2026

हरिद्वार : (फरमान मलिक) शारदीय कांवड़ एवं महाशिवरात्रि मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह डायवर्जन प्लान 5 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से 15 फरवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।

मेले की अवधि में हरिद्वार से नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सिडकुल, देहरादून व ऋषिकेश की ओर से बिजनौर, मुरादाबाद और नैनीताल जाने वाले भारी वाहन हरिद्वार से रुड़की होते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे और वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

हरिद्वार जनपद से नजीबाबाद, मुरादाबाद एवं नैनीताल की ओर जाने वाली आवश्यक वस्तुओं जैसे खाद्य सामग्री, पेट्रोलियम, गैस व मेडिकल सप्लाई का आवागमन रात्रि 11 बजे से प्रातः 4 बजे तक ही अनुमन्य रहेगा।

रोडवेज बसों के लिए देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार से बिजनौर, मुरादाबाद व नैनीताल जाने वाली बसें लाडपुर से नहर पटरी मार्ग से संचालित होंगी। वापसी में बिजनौर व नजीबाबाद की ओर से आने वाली सभी रोडवेज बसें बिजनौर, गंगा बैराज, मीरापुर मोन्टी तिराहा होते हुए मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आएंगी। कोटद्वार से हरिद्वार आने वाली निजी बसों का मार्ग यथावत रहेगा।

रुड़की, लक्सर और बालावाली मार्ग पर भारी और मध्यम वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों पर भी रोक लगाई जा सकती है।

हरिद्वार शहर में यातायात व्यवस्था के अंतर्गत नजीबाबाद से आने वाले छोटे निजी वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर होते हुए चंडी चौकी और चंडी चौक की ओर भेजे जाएंगे, जहां दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में वाहन खड़े कराए जाएंगे। कांवड़ वाहनों के लिए गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग निर्धारित की गई है।

दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज व शंकराचार्य चौक होते हुए अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप व चमगादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे। यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों से बैरागी कैंप पार्किंग तक वाहन डायवर्ट किए जाएंगे।

पंजाब व हरियाणा से आने वाले वाहनों को सहारनपुर, भगवानपुर, कोर कॉलेज और शंकराचार्य चौक के माध्यम से शहर में प्रवेश दिया जाएगा। देहरादून व ऋषिकेश से आने वाले वाहनों के लिए नेपाली फार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा और सर्वानंद घाट के रास्ते पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

शहर क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस तिराहा से हरकी पैड़ी तक और भीमगौड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा। शिवमूर्ति से देवपुरा चौक तक कई मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। अत्यधिक दबाव की स्थिति में ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जा सकता है।

प्रशासन ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें, ताकि शारदीय कांवड़ मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराया जा सके।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleमंगलौर: रविदास जयंती पर पीरपुरा में भाईचारे की मिसाल, इंतजार प्रधान ने कराया विशाल भंडारा

संबधित खबरें

परिवहन कार्यालय का डीएम मयूर दीक्षित ने किया निरीक्षण, ई-रिक्शा सत्यापन अभियान की प्रगति की समीक्षा

February 3, 2026

हरिद्वार : ग्राम सराय में अंडरपास की मांग तेज, धरना स्थल पर एनएच अधिकारियों से हुई वार्ता

February 3, 2026

झबरेड़ा: फावड़ा और डंडों से हमला करने का मामला, पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

January 26, 2026

हरिद्वार : गणतंत्र दिवस पर स्वच्छता का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए जन-जागरूकता की अनोखी पहल

January 26, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.