नोएडा : 30 जून को एक क्रेटा कार मालिक के साथ लूटपाट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी 2 जुलाई को गिरफ्तार हो चुका है। इस पूरी लूट की मास्टर माइंड एक महिला थी। जो अपने ब्वायफ्रैंड के साथ मिलकर लूटपाट करने के लिए ऐप के जरिए लोगों को हायर करती थी। दोनों पर काफी कर्ज था। दोनों ने तीन लोगों को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर हायर किया था। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/03/farman-bhai-news1-scaled.jpg)
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-30-at-11.51.10-AM.jpeg)
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान उमेंद्र बहादुर सिंह और शिवेंद्र सिंह के रूप में हुई। इनको मंगलवार को सेक्टर-113 पुलिस ने एफएनजी रोड पर लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया था। वहीं, इनका एक साथी नवीन को मुठभेड़ के बाद दो जुलाई को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला तारा, उसका साथी मनोज और एक अन्य फरार है।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/07/NEW-STAR-1.jpg)
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि महिला तारा नाम बदलने में एक्सपर्ट थी। अब तक मिली जानकारी में उसका नाम तारा उर्फ पीहू द्विवेदी उर्फ मनस्वी शुक्ला है। वो कर्ज से परेशान थी। उसने अपने साथी मनोज के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। योजना के मुताबिक उसने नवीन, उमेंद्र और शिवेंद्न सिंह से संपर्क किया। इन तीनों को उन्होंने अच्छी नौकरी देने के नाम पर संपर्क किया था।
![](http://www.haridwartimes.in/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-01-at-3.25.09-PM.jpeg)