Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
  • पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
  • रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
अपराध

लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार: शादी के झांसे में फंसाकर करती थी लाखों की ठगी और ब्लैकमेलिंग

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJune 7, 2025
  • मेट्रोमोनियल साइटों पर खुद को अविवाहित दिखाकर लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर ऐंठती थी मोटी रकम
  • अभियुक्ता पर पूर्व में भी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में विभिन्न धाराओं में डेढ़ दर्जन से भी अधिक मुकदमे है पंजीकृत

रुद्रपुर : युवकों को शादी और प्यार का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठगने वाली एक महिला को रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुद को हाईकोर्ट की वकील और रजनीगंधा ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बताने वाली इस महिला के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार की गई महिला की पहचान हीना रावत उर्फ अंकिता शर्मा उर्फ निकिता, पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार देर रात उदय होटल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 हजार रुपये नकद और फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।जानकारी के मुताबिक 6 जून को दीपक कक्कड़, निवासी भूरारानी रोड, रुद्रपुर ने कोतवाली में शिकायत की थी। कि एक महिला ने खुद को एडवोकेट बताते हुए पहले व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू की, फिर प्रेम जाल में फंसा कर शादी का नाटक रचा।

इसके बाद दीपक के घर पर ही रहने लगी और उस पर 30 लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगी। पैसे नहीं देने पर वह आत्महत्या करने या दीपक की हत्या कर परिवार को फंसाने की धमकी देने लगी।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने फर्जी नाम अंकिता शर्मा से खुद को पेश किया था, जबकि उसका असली नाम हीना रावत है। वह पहले से शादीशुदा है और ठगी के कई मामलों में वांछित चल रही थी। पूछताछ में पता चला कि हीना अब तक मैट्रिमोनियल साइट्स, फर्जी बिजनेस डील, ब्रांड एंबेसडर बनने और ठेकेदारी के नाम पर लोगों से ठगी कर चुकी है।

पूछताछ में हीना ने बताया कि वह विदेश भागने की योजना बना रही थी, जिसके लिए उसे 30 लाख रुपये की जरूरत थी। इसी रकम के लिए वह दीपक को ब्लैकमेल कर रही थी। वह अलग-अलग मोबाइल सिम और फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल करती थी ताकि पकड़ में न आए।

हीना के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई थानों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, धमकी, ब्लैकमेलिंग और ठगी शामिल है। पुलिस अन्य पीडि़तों की भी तलाश कर रही है

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleरुद्रप्रयाग-केदारनाथ मार्ग पर बीच हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
Next Article हरिद्वार : रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के आसपास होटलों में हुई औचक चेकिंग, मचा हड़कंप

संबधित खबरें

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026

पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा

April 15, 2026

रहमतपुर में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

April 14, 2026

देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब; बोले—देवभूमि से मिलती है ऊर्जा

April 14, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.