लक्सर: कोतवाली में 9 महीने की बच्ची को गोद में लेकर महीला अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए पहुंची। पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए महीना फूट-फूट कर रोने लगी।
थाना पथरी क्षेत्र निवासी महिला ने लक्सर पुलिस को तहरीर देकर पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुस्लिम रीति रिवाज के साथ वर्ष 2020 में मुंतजीर पुत्र शकील निवासी पदार्था के साथ हुआ था जिसमें महिला के परिजनों ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल ना देने से पति के परिजन नाराज हो गए। उस के बाद ससुराल में महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा महिला का आरोप है 5 महीने से वह अपने मायके में ही रह रही है। महिला की गोद में 9 महीने की एक बच्ची है। महिला का आरोप है कि अब उसका पति दोबारा शादी करने जा रहा है महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए गुहार लगाई है। वही एस एस आई अंकुर शर्मा ने बताया कि महिला द्वारा मामला संज्ञान में आया है मौके पर पुलिस कर्मियों को भेजा गया है तहकीकात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी