Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

April 18, 2026

कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
  • पिरान कलियर : जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 260 मीटर लंबा आरसीसी नाला निर्माणाधीन, जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
  • रुड़की : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • देव एनक्लेव, रुड़की में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
अपराध

शादी, धोखा और कत्ल..! लव अफेयर के चलते हुई राजा रघुवंशी की हत्या, हत्या में सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाह भी शामिल

Haridwar TimesBy Haridwar TimesJune 9, 2025

Indore Couple Case:  राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में नया मोड़ सामने आया है। राजा की पत्नी सोनम को 17 दिन बाद गिरफ्तार किया गया है। सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब माना जा रहा है कि इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। जानकारी अनुसार मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा की हत्या की साजिश में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी भी शामिल पाई गई है। सोनम के साथ कथित तौर पर तीन सुपारी किलर भी मौजूद थे, जिन्हें मध्य प्रदेश से हायर कर मेघालय ले जाया गया था।

राज के लिए राजा की हत्या

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनम रघुवंशी का राज कुशवाहा से अफेयर था। राज के लिए सोनम ने अपनी पति राजा रघुवंशी की हत्या करा दी। राजा की हत्या कांड में राज कुशवाहा भी शामिल था। राजा की हत्या पेड़ काटने वाले दाओ से की गई थी। राजा का सड़ा गला शव पुलिस को मिला था। पुलिस अभी इस मामले में और खुलासा करेगी।  

पत्नी ने कराई पति की हत्या

मेघालय पुलिस प्रमुख आई नोंगरांग ने पुष्टि की कि सोनम ने पति की हत्या के लिए तीन हमलावरों को मध्य प्रदेश से हायर किया था। हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी। डीजीपी ने बताया कि, “हत्या के मामले में सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजा की हत्या हनीमून ट्रिप के दौरान सुनियोजित तरीके से की गई थी।”

राजा और सोनम की शादी से अब तक क्या क्या हुआ

बता दें कि, राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। दोनों 21 मई को गुवाहाटी पहुंचे, 22 मई को शिलॉन्ग गए। 23 मई से सोनम का फोन बंद आने लगा। 24 मई को एक पहाड़ी के पास उनकी किराये की स्कूटी लावारिस मिली। 2 जून को राजा की लाश एक खाई में मिली, सोनम लापता थी। जिसके बाद से ही पुलिस सोनम की तलाश में जुटी थी। पुलिस सोनम की तलाशी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था वहीं अब सोनम की गिरफ्तारी हो गई है. 

राजा की हत्या की प्लानिंग का शक

सूत्रों के मुताबिक सोनम ने पहले ही मेघालय ट्रिप की योजना एक साजिश के तहत बनाई थी। मेघालय के एक लोकल गाइड ने बताया कि उसने 23 मई की सुबह सोनम और राजा को तीन अन्य पुरुषों के साथ देखा था। जो हिंदी में बात कर रहे थे और स्थानीय भाषा नहीं समझ पा रहे थे। इससे यह भी पुष्टि होती है कि हमलावर बाहरी थे।

पूछताछ में कई खुलासों की उम्मीद

अब जब सोनम और तीनों हमलावर पुलिस की गिरफ्त में हैं, तो पूछताछ से कई और राज खुल सकते हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह हत्या सिर्फ प्रेम संबंधों के कारण हुई या इसके पीछे कोई आर्थिक या पारिवारिक विवाद भी था? इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस ने हनीमून की तस्वीर को एक दिल दहला देने वाली साजिश में बदल दिया है, जिसमें प्यार, विश्वासघात और हत्या का संगम साफ नजर आता है।

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleराजा रघुवंशी केस : सोनम रघुवंशी ने ही करवाई थी पति की हत्या, सुपारी देकर पति को मरवाया, 17 दिन से थी गायब
Next Article बिजली व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने अधीक्षण अभियंता का किया घेराव

संबधित खबरें

मांगों को लेकर भड़के कर्मचारी, नोएडा में प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप, कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ से बिगड़े हालात

April 13, 2026

#BREAKING | बारामती विमान हादसे में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत- DGCA ने की पुष्टि

January 28, 2026

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा — इंडस्ट्री और फैंस में शोक

November 24, 2025

देश के 53वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

November 24, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.