Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान

August 27, 2026

आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

August 26, 2026

साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान
  • आखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक
  • ईद मिलादुन्नबी पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर अली ने रहमतपुर चौक पर राहगीरों को ठंडा, कोल्ड ड्रिंक व फ्रूटी वितरित की
  • 758वें उर्से साबिर पाक का आगाज: सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में परचम कुशाई की रस्म अदा..
  • रहमतपुर में सांप के काटने से 65 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • कलियर प्रेस क्लब रजि. में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, जावेद साबरी दोबारा अध्यक्ष और जावेद अंसारी बने महामंत्री
  • साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियां शुरू, साहिबज़ादा शाह यावर मंजर ऐजाज़ साबरी व नौमी मियां ने संभाली कमान
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
रूडकी

प्री थल सेना शिविर में साध्वी प्राची ने बांधा रक्षा सूत्र, सैनिकों व एनसीसी अधिकारियों के प्रति जताया सम्मान

Haridwar TimesBy Haridwar TimesAugust 27, 2026

रुड़की। फोनिक्स विश्वविद्यालय में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में चल रहे प्री थल सेना शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेत्री साध्वी प्राची दीदी ने पहुंचकर सैन्य अधिकारियों, एनसीसी अधिकारियों और सिविल स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

इस दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि रक्षा सूत्र महज एक धागा नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा में समर्पित वीर जवानों और समाज के बीच विश्वास, सम्मान एवं आत्मीयता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के साथ एनसीसी अधिकारी और कैडेट्स भी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी केवल वर्दी पहनने का नाम नहीं, बल्कि अनुशासन, चरित्र, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स से शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण को अपने जीवन में उतारकर जिम्मेदार एवं अनुशासित नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट अमर सिंह, सूबेदार सुभाष चंद्रा, सूबेदार सुनील सिंह बिष्ट, नायब सूबेदार सुनील सिंह, सूबेदार राम सिंह, बीएचएम केशवानंद, हवलदार पूर्ण सिंह, हवलदार निर्मल सिंह, कैप्टन सुशील कुमार आर्य, कैप्टन आलोक कंडवाल, फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार, प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर, डीईओ संदीप बूडाकोटी, प्रधान सहायक प्रमोद जोशी, वरिष्ठ सहायक सुरेश अवस्थी, केयरटेकर अनुज कुमार सहित अन्य एनसीसी स्टाफ एवं कैडेट्स मौजूद रहे।

रक्षा सूत्र बांधने के दौरान माहौल भावपूर्ण नजर आया। सैन्य अधिकारियों और एनसीसी स्टाफ ने साध्वी प्राची का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आत्मीय कार्यक्रम कैडेट्स में राष्ट्रप्रेम, सैनिकों के प्रति सम्मान और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

रिपोर्ट: फरमान मलिक

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleआखिर ये कैसी व्यवस्था? कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! आधार कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं, पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल

संबधित खबरें

साइबर अपराधों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

August 26, 2026

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

April 19, 2026

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.