Close Menu
Haridwar TimesHaridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम

April 21, 2026

महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक

April 21, 2026

रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • आईआईटी रुड़की में नई ऊर्जा रिसर्च सुविधा स्थापित, नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम
  • महिला आरक्षण को लेकर रेखा आर्या का विपक्ष पर निशाना, कहा—जनता चुनाव में सिखाएगी सबक
  • रुड़की में NEET रिहर्सल एग्जाम का आयोजन, ‘Hayat App’ लॉन्च कर छात्रों को नई सुविधा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैंगलोर से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद
  • हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत समीक्षा बैठक आयोजित, सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान
  • चारधाम यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों पर रोक
  • बहादराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक फरार
Facebook X (Twitter) Instagram
Haridwar Times
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us
Haridwar TimesHaridwar Times
नई दिल्ली

पुलिस स्टेशन में रिकॉर्ड बदले-सबूतों को मिटाया.., कोलकाता रेप-मर्डर केस में बंगाल पुलिस पर CBI का बड़ा खुलासा

Haridwar TimesBy Haridwar TimesSeptember 26, 2024
  • सीबीआई का दावा है कि ताला पुलिस स्टेशन में मामले से संबंधित कुछ दस्तावेजों को बदला गया
  • सीबीआई ने कहा, अभिजीत मंडल और संदीप घोष के बीच 9 अगस्त को कई बार बातचीत हुई थी

Kolkata Rape Murder Case : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या के मामले में सीबीआई ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के एसएचओ अभिजीत मंडल पर कार्रवाई की है. सीबीआई ने संदीप घोष को डॉक्टर की रेप और हत्या की घटना के सबूतों को मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया तो वहीं एसएचओ अभिजीत मंडल को एफआईआर दर्ज करने में देरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

इस मामले मामले में सीबीआई ने दावा किया है कि ताला पुलिस स्टेशन में मामले से जुड़े कुछ रिकॉर्ड्स ‘फर्जी तरीके से बनाए और बदले गए थें। CBI ने कोलकाता की एक विशेष अदालत को जानकारी दी कि उन्होंने पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और इन्हें जांच के लिए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) कोलकाता भेजा गया है।

सीबीआई का कहना है कि ताला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अभिजीत मोंडल और मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष से पूछताछ के दौरान इन बातों का खुलासा हुआ है, जिनसे यह पता चला है कि केस से जुड़े कुछ फर्जी दस्तावेज बनाए गए थे।

सीबीआई ने थाने के अंदर सबूत बदलने का दावा किया है साथ ही झूठे रिकॉर्ड बनाने की बात भी कही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार (25 सितंबर) को विशेष सीबीआई अदालत में इसका खुलासा किया। CBI ने मोंडल और घोष को बुधवार को अदालत में पेश किया, जिसके बाद उन्हें 30 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। CBI ने मोंडल को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था, जबकि संदीप घोष, जो पहले से ही भ्रष्टाचार के मामले में न्यायिक हिरासत में थे, को अदालत के आदेश पर 15 सितंबर को रेप और हत्या के मामले में हिरासत में लिया था। 

इससे पहले सीबीआई ने मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय को घटना के अगले दिन 10 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था। CBI का आरोप है कि संजय के कपड़े और सामान जब्त करने में “दो दिन की अनावश्यक देरी” की गई, जिससे अहम सबूत हाथ से निकल सकते थे। अब CBI इस मामले में संजय रॉय, संदीप घोष और अभिजीत मोंडल के बीच किसी आपराधिक साजिश की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर को कथित रूप से 9 अगस्त को सेमिनार हॉल में रेप कर हत्या कर दी गई थी। डॉक्टर का शव, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे, एक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने पाया था। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि पुलिस वॉलंटियर संजय रॉय घटना के दिन सुबह 4:03 बजे सेमिनार हॉल में प्रवेश करते हुए देखा गया। 13 अगस्त को कोलकाता हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच को कोलकाता पुलिस से लेकर CBI को सौंपने का आदेश दिया था। CBI ने 14 अगस्त से इस केस की जांच शुरू की थी। 

Share this
FacebookXLinkedInWhatsApp
Previous Articleहरिद्वार : सीबीआई ने केंद्रीय विद्यालय, हरिद्वार के प्रिंसिपल को रंगे हाथ रिश्वत लेते किया गिरफ्तार..
Next Article मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ : पांच आरोपी गिरफ्तार, किशोर का सकुशल रेस्क्यू

संबधित खबरें

मांगों को लेकर भड़के कर्मचारी, नोएडा में प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप, कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ से बिगड़े हालात

April 13, 2026

#BREAKING | बारामती विमान हादसे में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत- DGCA ने की पुष्टि

January 28, 2026

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा — इंडस्ट्री और फैंस में शोक

November 24, 2025

देश के 53वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

November 24, 2025

Comments are closed.

हमारे बारे में –

Haridwar Times उत्तराखंड का एक उभरता हुआ स्वतंत्र मीडिया संस्थान है, जो अपने दर्शकों तक ज़मीनी सच्चाई और जरूरी खबरें सरल और स्पष्ट भाषा में पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य है – निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

हम सिर्फ खबरें नहीं दिखाते, बल्कि हर मुद्दे की गहराई तक जाकर सच को सामने लाते हैं, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।
आपके सुझाव, आलोचना और मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा हैं — क्योंकि हम मानते हैं कि एक बेहतर समाज की दिशा में पहला कदम है ईमानदार संवाद।

कोई सुझाव, खबर या विज्ञापन से जुड़ी जानकारी देना चाहते हैं? हमसे संपर्क करें..
Email Us: haridwartimes1@gmail.com

Contact Us : 9639252651

© 2026. Haridwar Times. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.
  • देश-दुनिया
  • नई दिल्ली
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • रूडकी
    • पिरान कलियर
    • लक्सर
    • बहादराबाद
  • उत्तर-प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • वायरल-वीडियो
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.